राशिफल

Rashifal 17 December: इन 4 राशि वालों के लिए उपलब्धि भरा रहेगा आज का दिन, होगी खूब तरक्की

हम आपको शनिवार 17 दिसंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 17 December 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपके खर्चों में वृद्धि होगी साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के खास काम भी आज पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि विरोधियों की आप के खिलाफ योजनाएं विफल रहेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर आप अपनी पकड़ मजबूत करने में सफल रहेंगे। आप अपनी कई योजनाओं और विचारों के बीच तालमेल बनाने की कोशिशों में लगे रहेंगे। दूसरों की मदद करने पर आपको भी लाभ प्राप्‍त होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज नौकरी में तरक्की का योग है। बाहर की यात्रा संभावित है। किसी के लिए की गई मदद आपके भविष्य के लिए लाभदायी सिद्ध होगी। आज थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे। किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है। कारोबारियों को काम में नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन सुखद रहेगा। बिज़नेस व जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। सेहत को देखते हुए आपको जंक फूड से दूर रहना होगा। बेहतर रहेगा कि आप थोड़ा योगाभ्यास करें। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। मन स्थिर न होने के कारण कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। अपनी धारणाओं को लेकर थोड़े ज्यादा जिद्दी रहेंगे। रहस्यपूर्ण चीजों की ओर आपका रुझान बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कई दिनों से पैसों के उलझे मामले आज सुलझ जायेंगे। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपकी खुशियों में इजाफा होगा। कारोबार में आपको ज्यादा तरक्की मिलेगी। छात्र अपने करियर से खुश रहेंगे। बुरी आदतों और नशीले पदार्थों से दूर रहें। आध्यात्मिक सुख से लाभान्वित होंगे। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लिखा-पढ़ी के मामलों में लाभ होगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आज छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अस्वस्थ लोगों में सुधार देखने को मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यायाम करने की आदत आपको फिट और उर्जावान बनाए रखने में मददगार साबित होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होगी। रोजमर्रा के कामों से फायदा हो सकता है। करियर को लेकर आज आप सोच विचार में रहेंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। आज दोस्त की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। बैंकिंग सेवा से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है।

shani dev

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप अपने जीवन में तेजी से प्रगति करते हुए आगे बढ़ेंगे। नौकरी या व्यवसाय का संकट आज सुलझ सकता है। परिवार में आपकी स्नेह और सहयोग से मन आनंदित रहेगा। कुछ लोगों को नए वस्त्र और भौतिक सुख के साधनों की प्राप्ति भी हो सकती है। आज आपके द्वारा किए गए कार्य से समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचेगा। आज के दिन व्यापार में कोई जोखिम ना लें। कमजोर आर्थिक पक्ष के कारण घर में कुछ तनाव रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन मन में थोड़ा डर बना रहेगा लेकिन यह डर बेफिजूल का होगा। छात्रों का मन पढाई से दूर हो सकता है। सर्दी जुकाम की शिकायत महसूस होगी। कारोबार और नौकरी के मामले में दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ बातों को लेकर उलझन रहेगी। बेहतर रहेगा कि आज आप अपने लिए कुछ समय निकालें और थोड़ा आराम करें। मन की भावनाएं जताने में संकोच न करें। ऊर्जा की कमी रहेगी। आज के दिन मानसिक चंचलता ना करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। बेरोजगार युवाओं को नौकरी और तरक्की दोनों एक साथ मिलने की संभावना बन रही है। सगे-संबंधियों से सहयोग पाएंगे, दूर रहने वाले संबंधियों से सुखद समाचार मिलेगा। किसी को उधार दिया है तो वापस मिल सकता है। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों के आय में वृद्धि होगी। व्यापार में मनचाहे लाभ मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है। बच्चों को अपने विचार रखने दें, आप उनके विचारों पर चिंतन करें एवं सही निर्णय लें। दोस्त या रिश्तेदार से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। आज किसी भी नए संबंध की शुरुआत ना करें। भावुकता में कोई निर्णय ना लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी काम में रूकावटें आ सकती हैं, लेकिन अधिकारियों की मदद से काम निपटा लेंगे। वैसे तो खर्च बढ़ेंगे परंतु आय में वृद्धि के आसार दिखाई दे रहे हैं। पापा की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। किसी भी काम को तुरंत शुरू करने से पहले गंभीरता से तर्क की कसौटी पर परख लेना ठीक होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके विरोधी अपनी साजिशों और आपके खिलाफ षड़यंत्रों में काफी हद तक निष्प्रभावी होंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे। आपका परफॉर्मेंस ऑफिस में अच्छा होगा जिससे बॉस सहयोगियों से आपके काम की वाहवाही करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला रहेगा। आप अपने संचार कौशल और आत्मविश्वास से लोगों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग आपको प्राप्त होगा।

आपने Rashifal 17 December 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 17 December 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 17 December 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button