राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इन 8 राशियों के लिए शानदार रहेगा यह सप्ताह, भोलेनाथ की कृपा से होगा डबल फायदा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 28 नवंबर से 4 दिसंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। संतुलन बनाए रखना ही सफलता का सूत्र है, यह सप्ताह सुखद और प्रसन्नता पूर्वक गुजरे इसके लिए मानसिक तौर पर धैर्य रखने की आवश्यकता है। ऑफिशियल कार्य में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं। आपको आपकी वाणी सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको उसकी मधुरता को बनाए रखना होगा।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव रहेगा।

करियर के विषय में : आपके अधिकांश काम पूरे हो सकते हैं। लाभ मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : .गरिष्ठ भोजन करने से बचना होगा हो सके तो हल्का भोजन ही करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

बड़े बुजुर्गों का स्नेह आशीर्वाद घर पर बना रहेगा। व्यापार में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बड़े क्लाइंटों की ओर से अच्छे प्रस्ताव एवं सहयोग भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। ऐसा कोई काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से व्यस्तता बनी रहेंगी। आपको नए ऑफर मिलेंगे, इसके लिए तैयार रहें। सामाजिक कार्यों में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : इस हफ्ते प्रेम संबंधों में नज़दीकियां और अधिक बढ़ेगी।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में आ रहें व्यवधानों से मुक्ति मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपका आने वाला सप्ताह परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो लोग विदेशी व्यापार में कार्यरत हैं या विदेशी स्रोतों के द्वारा कार्य कर रहे हैं उनके लिए समय बेहतर है। होटल से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : आपकी बीती ज़िन्दगी का कोई राज़ आपके जीवनसाथी को उदास कर सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में अपने काम पर फोकस करें तो फायदे में रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत में किडनी से संबंधित मरीज अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

संतान के उम्मीदों पर खरा उतरने से प्रसन्नता मिलेगी। गुरु और गुरु तुल्य व्यक्ति का सम्मान सफलता के मार्ग पर ले जाएगा। आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित से होगी, जिससे आपके गिले-शिकवे भी दूर होंगे। संतान को कोई उपहार गिफ्ट दे सकते हैं। आपको अपने किसी परिवार के सदस्य के कठोर व्यवहार के कारण कुछ परेशानियां हो सकती हैं।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे।

करियर के विषय में : बच्चों के करियर संबंधी अच्छी खबर मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : अपने खानपान दिनचर्या और व्यायाम से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस सप्ताह आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम ही हासिल होंगे। संतान पक्ष से जुड़ी परेशानियों का हल अभिभावकों को मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर सुखद अनुभव हो सकते हैं। सरकारी नौकरी में वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा। आप अपनी मधुर वाणी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

प्यार के विषय में : लव लाइफ सुखी रहेगी। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे।

करियर के विषय में : ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो उसे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधित कष्ट चल रहा था, तो वह समाप्त होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस हफ्ते आपको व्यापार में सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। किसी के हस्तक्षेप से दूर रहें। आप पहले की तरह ही ऊर्जा से भरे रहेंगे और अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा कर पाएंगे। घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आगमन होगा। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलने वाली है। अध्ययन व अध्यापन के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : ऐसे जातक जो अविवाहित हैं उनका इस सप्ताह विवाह तय हो सकता है।

करियर के विषय में : कार्य व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल सकेगी और कहीं से अच्‍छा ऑफर आ सकता है।

हेल्थ के विषय में : टांगों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नसों में खिंचाव जैसी दिक्कत महसूस होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर की सुख सुविधाओं संबंधी खरीदारी में परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। माता के सेहत में सुधार होगा। दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों में किसी पर विश्वास करना होगा, तभी आपका काम बन पाएगा। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें।

प्यार के विषय में : जो प्रेम में पड़े हैं, लवमेट के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस करने वाले लोगों के लिए फायदे का समय रहेगा।

हेल्थ के विषय में : बीमार लोगों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार देखा जा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आपके घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। एक अहम प्रोजेक्ट, जिसपर आप काफ़ी अरसे से काम कर रहे थे- टल सकता है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। अगर पैतृक संबंधी कोई मामला रुका हुआ है, तो उसे किसी की मध्यस्थता से हल करने का उचित समय है।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। कोई समस्या चल रही थी, तो आपको काफी हद तक निजात मिलेगी।

करियर के विषय में : शिक्षार्थियों के शिक्षा जीवन में आ रही परेशानियां दूर होंगी।

हेल्थ के विषय में : शीत प्रकृति के रोग जैसे सर्दी जुकाम और बुखार आपको घेर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मित्रों के साथ संबंध ना बिगड़ने दें। आपकी कोई गुप्त बात सार्वजनिक होने की आशंका है। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा सप्ताह है। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। यदि लंबे समय से आप काम का बोझ महसूस कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपको रिलैक्स करने का मौका मिल सकता है। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी को समय दें।

करियर के विषय में : युवा कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : खानपान की अनियमितता से बचना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पीएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले मानसिक सुकून पाने के लिए हर रोज धार्मिक स्थल में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। परिवार के साथ मिलकर किसी ज़रूरी फ़ैसले को अन्तिम रूप दिया जा सकता है। ऐसा करने के लिए यही सही वक़्त भी है। आगे चलकर यह निर्णय काफ़ी लाभदायक साबित होगा। स्वभाव में संयम रखें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन में एक नया मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं।

करियर के विषय में : मेहनत का फल उतना नहीं मिल पाएगा जितना आप सोच रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी मोटी दिक्क्तें परेशान कर सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले इस सप्ताह अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की कोशिश करें। इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी की बजाय गंभीरता और सावधानी से काम करने की जरूरत है। हालांकि जल्दी ही लाभदायक स्थितियां बन रही है। अध्यात्म से जुड़े कार्यों में विशेष रूचि रहेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंध मधुर होगा। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

करियर के विषय में : आप अपने कार्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। किसी प्रकार का मौद्रिक लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : सर्दी जुकाम होने की संभावना है। सेहत में कोई बड़ी समस्या देखने को नहीं मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले इस सप्ताह धैर्य और संयम रखें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई बड़ा निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। भविष्य में आपको इसका अच्छा फायदा मिलने की प्रबल संभावना है। आपका खर्च बढ़ा रहेगा और अचानक से कुछ ऐसे काम सामने आ सकते हैं जो अधिक खर्च वाले होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक-ठीक रहेगा‌‌।

करियर के विषय में : करियर तथा शिक्षा के मामले में सप्ताह काफी अच्छा रहने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको विशेष ध्‍यान देने की जरूरत है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 28 नवंबर से 4 दिसंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 28 नवंबर से 4 दिसंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 28 नवंबर से 4 दिसंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button
?>