राशिफल

Rashifal 18 November: इन 3 राशियों के लिए बेहद खास रहेगा आज का दिन, बनेंगे हर काम

हम आपको शुक्रवार 18 नवंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 18 November 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज जरा सी लापरवाही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। परिवार के लोगों से शांतिपूर्ण व्यवहार बना के रखना होगा। कार्य के साथ-साथ सदस्यों को भी समय दें, साथ ही कोशिश करें की आपकी वजह से पारिवारिक माहौल खराब न हो। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले शांति से सोचें। आप में ऊर्जा का संचार रहेगा, उसका सही दिशा में उपयोग करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां आएंगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जीवनसाथी संग भावनात्मक संवेदनशीलता के साथ-साथ प्यार की मधुरता बढ़ेगी। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर खुशी महसूस होगी। महिलाओं को रसोई घर में काम करते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। कुछ मामलों में आज आप लोगों से उलझ सकते हैं। खुद को शांत नहीं रख पाएंगे। गृहिणियां लापरवाही न करें। परिवार में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन ज्यादा मेहनत भरा दिन रहने वाला होगा। लापरवाही से नुकसान होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि आप अनुभवी और करीबियों से सलाह लेकर ही इस प्रस्ताव को स्वीकार करें। जीवनसाथी के साथ कुछ कहासुनी हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश अब पूरी हो सकती है। कामकाज में जोखिम और जल्दबाजी से भी बचना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शिक्षा-प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के लिए यह समय अनुकूल है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातें या गप्पेबाजी में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। यदि आज आपका कोई भी काम अधूरा रह जाता है तो इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। जल्द ही नए कार्य की योजनाओं पर भी काम शुरू हो जाएगा। टीम वर्क करके आपको उत्साह और ऊर्जा मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज जल्दबाजी में फैसला न करें वरना आपका नुकसान हो सकता है। स्वजनों तथा मित्रों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। आपको अपने आप में झांकने का अवसर मिलेगा। अपने संपूर्ण विकास के लिए कुछ अच्छे निर्णय लेने होंगे। ज्ञानवर्धक एवं रोचक साहित्य पढ़ने की रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज घर के लोगों के साथ मिलकर किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। माता-पिता के साथ आपका संबंध सुधरेगा। आपके और आपके जीवन साथी के बीच विश्वास की कमी रह सकती है। जिससे वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। वाणी में तेज रहेगा, जिससे सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। बच्चे परीक्षा में सफल होंगें, जो पूरे परिवार के लिए खुशी की बात है। यदि किसी को उधार दिया था तो आज के दिन आपको वापस लौटा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपका दिन हर प्रकार से आनंदित रहेगा। परिवारजन, स्नेहीजन एवं मित्रो से सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से उपहार मिलेगा। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। परिवार के कुछ लोगों के कारण आप अपनी इच्छाएं पूरी नहीं कर पाएंगे। खुद के काम को टालें नहीं। तन और मन दोनों दृष्टि से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं। व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए। कोर्ट और कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कई समस्याओं का समाधान होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवनसाथी से तक़रार मुमकिन है। ग्लानि और पछतावे में वक़्त बर्बाद न करें, बल्कि ज़िन्दगी से सीखने की कोशिश करें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है। आपके गुप्त शत्रु आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और आपकी चिंताओं का कारण बन सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। प्रेमी के साथ अधिक वक्त बिताकर भावात्मक रूप से जुड़ने का प्रयास करें इससे आपकी लव लाइफ को मजबूती मिलेगी। किसी भी काम में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए आप कुछ अलग करेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काफी दिनों से जो असमंजस बना हुआ था आज उसका अन्त होगा और मायूसी भी समाप्त होगी। आप अपनी प्रतिभा व ऊर्जा द्वारा हर परिस्थिति का सामना करने में समर्थ रहेंगे। खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल है। फायदे के साथ उत्साह और ऊर्जा भी बढ़ेगी। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई भी लंबित मामला है, तो उसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करें। बिजनेस में अपने संपर्क सूत्र के साथ संबंध मधुर रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आलस्य और तनाव बढ़ सकता है। आप जिम्मेदारियों के बोझ में दबा हुआ महसूस करेंगे। जो लोग विदेशी कंपनी में जॉब करते हैं उनको कार्य में तेजी रखनी होगी साथ ही गलतियों पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए। व्यावसायिक परेशानियां बढ़ेगी अतः सतर्क होकर कोई निर्णय लें अन्यथा हानि होने की पूर्ण संभावना है। सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है। परिजनों से सहयोग मिलेगा।

आपने Rashifal 18 November 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 18 November 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 18 November 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button