दिलचस्पबॉलीवुड

पुष्पा के आइटम नंबर पर दुल्हन ने मटकाया शरीर का एक-एक अंग, देखकर दूल्हा भी आया जोश में – Video

बीते वर्ष यानि 2021 में साउथ फिल्म ‘पुष्पा’ ने बहुत धमाल मचाया था। अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया और विदेशों में भी खूब चली। इस फिल्म के डायलॉग से लेकर गानों तक सबकुछ लोगों को पसंद आया। फिल्म के गानों पर सैकड़ों रील्स बनने लगी। यहां तक कि शादी ब्याह कार्यक्रमों में भी पुष्पा फिल्म का क्रेज दिखने लगा।

पुष्पा फिल्म का सेकंड पार्ट दिसंबर 2023 में रिलीज होगा। इसकी शूटिंग अभी से शुरू हो गई है। इस बीच पुष्पा के पहले पार्ट का क्रेज अभी भी खत्म नहीं हुआ है। जैसा कि हमने आपको बताया शादी में इस फिल्म के गानों पर खूब डांस किया जा रहा है। ऐसे ही एक डांस वीडियो आज हम अपको दिखाने जा रहे हैं। इसमें दूल्हा और दुल्हन मिलकर पुष्पा फिल्म के गाने पर जोरदार डांस करते हैं।

पुष्पा फिल्म के गाने पर जमकर नाचे दूल्हा दुल्हन

आप सभी ने पुष्पा फिल्म का फेमस आइटम नंबर ‘ऊं अंटावा’ जरूर सुना होगा। इस पर समंथा रूठ प्रभु ने बेहतरीन डांस किया था। और आज हम आपको इसी गाने पर दुल्हन और दूल्हे का शानदार डांस दिखाने जा रहे हैं। दोनों इस गाने पर अपनी शादी में जमकर नाचते हैं। सोशल मीडिया पर इनका डांस वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है।

दूल्हा और दुल्हन के इस गाने पर लोग अपनी खास प्रातक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक ने लिखा “दूल्हा और दुल्हन का जोश सच में कबीलेतारीफ है।” फिर दूसरे ने लिखा “दूल्हा और दुल्हन ने साथ मिलकर बहुत अच्छा डांस किया। इनकी जोड़ी सच में कमाल की है।” वहीं बाकी और भी लोगों को दूल्हा और दुल्हन के बीच की कैमेस्ट्री और डांस पसंद आए।

यहां देखें दूल्हा-दुल्हन का वीडियो

इसके पहले भी शादियों में दिखा पुष्पा का क्रेज

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब शादी में किसी ने पुष्पा फिल्म के गाने पर डांस किया हो। अब इस दुल्हन को देख लीजिए। यह पुष्पा फिल्म के फेमस सॉन्ग तेरी झलक असरफी पर झूम रही है। दुल्हन के अवतार में महिला इस गाने पर नाचती हुई बड़ी प्यारी लग रही है।

झुकेगा नहीं साला

गानों के अलावा शादियों में पुष्पा फिल्म के डायलॉग भी पॉपुलर रहे। जैसे इस वीडियो में दुल्हन जब दूल्हे को वरमाला पहनाती है तो वह पुष्पा की स्टाइल में कहता ‘झुकेगा नहीं साला।’

Back to top button