विशेष

राशिफल 3 जुलाई 2017 : जानिए आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन!

6 राशियों का राशिफल –

तुला (Libra): गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। अनावश्यक खर्च पर लगाम लगाये। वाणी पर संयम रखने से परिवार में सुख-शांति बनेगी। विचारों पर नकारात्मकता छाई रहेगी, इसे दूर करने के लिए प्रयास करें। धार्मिक कार्यों में खर्च अधिक हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio): आज आप शारीरिक और मानसिक रुप से मजबूती का अनुभव करेंगे। कामकाज में आपको अवरोध होंगे लेकिन आपको आगे बढ़ने का रास्ता ढुढ़ना होगा। शत्रुओं और प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें, खतरा हो सकता है। काम का बोझ बढ़ेगा, लेकिन यह आर्थिक उन्नति देगा।

धनु (Sagittarius): आज के दिन निर्धारित किए हुए कार्य पूर्ण होंगे, ऐसा गणेश जी कहते हैं। लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता रहेगी। स्वजनों के मिलने से मन खुश होगा। निकट के स्नेहीजनों के यहां शुभ प्रसंग में उपस्थित हो सकते हैं।

मकर (Capricorn): गणेश जी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभ है। आपको नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे। जिसकी वजह से आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार में उगाही से धन मिलेगा। बड़ों और पिता की ओर से लाभ प्राप्त होगा।

कुंभ (Aquarius): आज कुछ ऐसा लाभ मिलेंगे जिससे आपका आनंद 2 गुना हो जाएगा। नए कार्य का प्रारंभ कर सकते हैं जो शुभ होगा। व्यापारियों को विशेष लाभ हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष के साथ मेल-जोल अच्छा बना रहेगा। आय बढे़गी और प्रवास का आयोजन होगा।

मीन (Pisces): गणेश जी कहते हैं कि आज आपका मन अस्वस्थ रहेगा। धार्मिक, सामाजिक कार्यों में धन का खर्च होने के योग हैं। स्वजनों और मित्रों से अनबन हो सकती है। धनहानि और मानहानि के योग बन रहे हैं। आज आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा

Previous page 1 2
Back to top button
?>