समाचार

अन्तर्राष्ट्रीय आतंकी सलाहुद्दीन का कबूलनामा, उसी ने कराये थे भारत में आतंकी हमले!

नई दिल्ली: इस समय आतंकवाद पूरी दुनिया की सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है। दुनिया का शायद ही कोई ऐसा देश होगा जो आतंकवाद की समस्या से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित ना हो। आये दिन किसी ना किसी देश में आतंकवादी हमले होते हैं। इन हमलों में सैकड़ों बेगुनाह लोग हर रोज मारे जाते हैं।

पूरी दुनिया यह जानती है कि पाकिस्तान आतंक का गढ़ बन चुका है। वहाँ विश्व के बड़े-बड़े आतंकियों को पनाह दी जाती है। विश्व का सबसे बड़ा आतंकी ओसामा बिन लादेन भी अमेरिका पर हमला करने के बाद पाकिस्तान में ही छिपा हुआ था। अमेरिकी नेवी सील ने अपने एक विशेष अभियान के तहत ओसामा को खोजा और उसे मार गिराया।

अलगाववादियों को देता है आर्थिक मदद:

भारत की बात करें तो भारत के स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर को पाकिस्तान कब से हथियाना चाहता है। इस वजह से वह सेना और आतंकी दोनों को भारत में लगातार हमले करने की खुली छूट दे चुका है। कश्मीर में रहने वाले अलगाववादियों को भी पाकिस्तान की तरफ से आर्थिक मदद मिलती है। उसी के दम पर वह अपना काम करते हैं।

आज भी करवा सकता है भारत पर हमला:

अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिजबुल मुजाहिदीन सरगना सैय्यद सलाहुद्दीन ने कहा कि उसने ही भारत पर आतंकी हमले करवाए थे। यही नहीं वह आज भी भारत पर हमला करवा सकता है। आपको बात दें सलाहुद्दीन को अमेरिका ने अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित होने के बाद सलाहुद्दीन ने अपना पहला इंटरव्यू एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल को दिया।

पाकिस्तान करता है हिजबुल मुजाहिदीन को फंडिंग:

सलाहुद्दीन ने कहा कि अमेरिका के बैन लगाने से उसपर कोई असर नहीं हुआ है। वह आज भी विश्व के किसी कोने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार से हथियार खरीद सकता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि हिजबुल मुजाहिदीन को पाकिस्तान द्वारा फंडिंग मिलती है। पीएम मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर सलाहुद्दीन को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया था।

Back to top button