अध्यात्म

घर के इन स्थानों पर रखें ये चीजें, घर में आएगी बेशुमार धन-दौलत!

आज के समय में कौन नहीं चाहता है कि वह काफी धनवान हो। हर व्यक्ति की यह चाहत होती है कि उसके पास बेशुमार धन-दौलत हो, बंगला हो गाड़ी हो और दुनिया भर की सभी सुविधाएँ हो। लेकिन सच ये भी है कि चाहने से ही केवल सबकुछ नहीं मिल जाता है। इसके लिए व्यक्ति को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। आज के समय में धन-दौलत कमाने के लिए कई लोग काफी मेहनत करते हैं। home vastu tips.

ख़ास चीजें घर में रखने से ख़त्म हो जाता है वास्तु दोष:

लेकिन कई बार लोगों के गलत रहन-सहन की वजह से भी वे गरीब रहते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार जो लोग रहते हैं, उन्हें जीवन में किसी चीज की कमी नहीं होती है। घर में कई ऐसी जगहें होती हैं, जहाँ कुछ ख़ास चीजें रखने से घर का वास्तु दोष ख़त्म हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में वास्तु दोष होता है, वहाँ के लोग कभी सुखी नहीं रहते हैं।

ना चाहते हुए भी उनके ऊपर कई तरह की परेशानियाँ मंडराती रहती हैं। ऐसे लोगों के घर में पैसे तो आते हैं, लेकिन वो टिकते हैं हैं। घर का पैसा पानी की तरह आता है और बह जाता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ वास्तु टिप्स अपनाकर इनसे हमेशा के लिए मुक्ति पा सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा बन जाता है और बेशुमार धन दौलत भी आने लगती है।

अपनाएँ ये वास्तु टिप्स:

*- घर के उत्तरी दिशा में पानी से भर हुआ मटका या सुराही रखें। मटके या सुराही के पानी को हर रोज बदलें। एक बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि ये कभी खाली ना हो पायें।

*- घर के दक्षिणी-पक्षिमी दिशा में हनुमान जी के पंचमुखी स्वरुप या मूर्ति को लगाएं। हर रोज संभव ना हो तो घर के सभी सदस्य मिलकर मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अवश्य करें।

*- घर के सदस्य जहाँ सबसे अधिक रहते हैं, उस जगह पर ताम्बें, चाँदी या लकड़ी से बने हुए पिरामिड को रखें। ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह तेजी से होता है।

*- अगर आपके घर में ज्यादा तनाव की स्थिति बनी रहती है तो भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार, कच्छप के रूप को घर में रखें।

*- घर के मुख्य द्वार पर धन की देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की फोटो अवश्य लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह तेज हो जाता है।

*- घर के मंदिर में वास्तुदेव के स्वरुप को स्थापित करने से हर तरह की समस्याओं से मुक्ति मिलती है।

Back to top button