बॉलीवुड

राज कपूर को लगता था मनोज कुमार कर रहें उन्हें इग्नोर, लेकिन सच्चाई पता चली तो रो पड़े शो-मैन

हिंदी सिनेमा के शो मैन राज कपूर (Raj Kapoor) ना सिर्फ एक शानदार एक्टर थे बल्कि वो एक बेहतरीन डायरेक्टर भी रहे। जी हां दर्शकों के साथ-साथ खुद राज कपूर भी अपने आप को एक अच्छा डायरेक्टर मानते थे। इतना ही नहीं अपने जमाने के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार लेजेंड राज कपूर के बेहद अजीज हुआ करते थे।

Raj Kapoor And Manoj Kumar

बता दें कि मनोज कुमार ने पहली बार राज कपूर को तब देखा था जब छोटे से मनोज ‘श्री 420’ देखने गए थे। वह दिल्ली के एक थिएटर में थे, तो शो के दौरान कुछ गुंडों के एक समूह ने वहां हंगामा कर दिया। ऐसे में राज कपूर ने मंच पर छलांग लगा दी थी और उनकी ये दिलेरी देख कर मनोज कुमार उनके फैन हो गए थे।

Raj Kapoor And Manoj Kumar

गौरतलब हो कि उस दिन जब मनोज कुमार वापस घर गए तब उन्होंने राज कपूर के उस एक्शन का जिक्र अपनी दादी अम्मा से किया और उन्हें ‘कर्मयोगी-जो सीधा ईश्वर से संपर्क रखता है’ कहकर पुकारने लगे। वहीं साल 1970 आते-आते मनोज कुमार ने भी इंडस्ट्री में ऐसा मुकाम हासिल कर लिया था कि राज कपूर ने खुद उन्हें फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ ऑफर कर दी थी। वो रोल बेशक छोटा था लेकिन मनोज कुमार ने उस रोल के लिए झट से हामी भर दी और जरा भी संकोच नहीं किया।

दरअसल, वह लेजेंड राज कपूर के साथ बस काम करना चाहते थे। लेकिन उस वक्त राज कपूर को एक गलतफहमी हो गई थी। जी हां राज कपूर को उस वक्त लगने लगा था कि मनोज कुमार उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। असल में जब उन्होंने मनोज कुमार को फोन किया था तो किसी ने फोन उठा कर कह डाला था ‘ये रॉन्ग नंबर है’। ऐसे में राज कपूर को ये बात बहुत बुरी लगी थी। जबकि सच्चाई तो ये थी कि मनोज कुमार उस वक्त शहर में ही नहीं थे। वह मुंबई से बाहर शूटिंग पर व्यस्त थे। यहां तक कि उन्हें तो राज कपूर का मैसेज ही नहीं मिला था।

ऐसे में एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र मनोज कुमार ने खुद किया था। बता दें कि मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मनोज कुमार ने बताया था कि, “मैंने राज कपूर को उस दिन सफाई पेश की थी। हमारी मुलाकात हुई तो वह बहुत नाराज थे। हम 4 बजे करीब मिले। हम कंपोजर जयकिशन जी के घर मिले थे। मैंने उनसे कहा कि मैं आपके साथ काम करने की इच्छा रखता हूं। एक शो मैन के साथ नहीं एक कर्मयोगी के साथ।” वहीं दरअसल, जब राज कपूर बेरुखी से पेश आए तो मनोज कुमार ने इसका कारण पूछा।

सब जानने के बाद मनोज कुमार ने राज कपूर से कहा कि वह ऐसी हरकत कर ही नहीं सकते कि राज कपूर को इग्नोर कर सकें। वहीं उसके बाद मनोज कुमार ने उस घटना का जिक्र किया जब से वह लेजेंड राज कपूर के फैन बन गए थे। उन्होंने ‘कर्मयोगी’ वाली घटना का जिक्र किया। जब राज कपूर ने उस बारे में सुना तो उन्होंने मनोज कुमार का हाथ पकड़ लिया और रोने लगे।

Back to top button