राशिफल

Rashifal 24 September:  आज इन 4 राशि वालों पर रहेगी मां दुर्गा की नजर, मिलेगा खुशियों का पैगाम

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि शुक्रवार 24 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 24 September 2021

maa durga

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। यदि आप किसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको उनकी मदद लेनी चाहिए। आज के दिन आपको कोई अच्छी खबर अपने स्वास्थ्य और कारोबार को लेकर मिल सकती है। व्यवसायिक मामलों में किसी तरह की जल्दबाजी न करें। आज आप गलत लोगों के साथ संपर्क ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी पारिवारिक परेशानियां खत्म हो जाएंगी। किसी के बहकाने से अपने संबंध तोड़ने से बचें। पैर में चोट की संभावना है। समाज में नाम होगा। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पार्टनर को समय नहीं देने से वह नाराज हो सकता है। इसलिए आज पार्टनर के साथ बाहर घूमने जाएं। आसपास और साथ के कुछ लोगों से आप परेशान रहेंगे। आज सेहत को नजरअंदाज न करें। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप में आलस्य और व्याकुलता बढ़ेगी। किसी के साथ आज विवाद हो सकता है। मन लगाकर काम करें ताकि आपसे कोई गलती न हो। वहीं व्यापारियों को आज आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नियम और मर्यादा में रहें तो आपके लिए ही अच्छा रहेगा। अविवाहित लोग प्रेम में थोड़ा संयम रखें। मुमकिन है पैसों की कमी के कारण आपका कोई काम अधूरा रह जाए। कुछ गुप्त सूचनाएं और जानकारियां आपको मिल सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप ज्यादा भावुक हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी कुल मिलाकर अनुकूलतापूर्ण समय रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है। किसी के उकसावे को नजरअंदाज करें। बात बढ़ सकती है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। काम में मन नहीं लगेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अधूरे काम पूरे करने की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है। आज परिवार वालों को खुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नजरिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, बेहतर परिणाम मिलेगा। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। अपनों का साथ मिलने से आप खुश रहेंगे। बिजनेस बढ़ने से खुशी होगी। कोई पुराना रोग आज फिर परेशान कर सकता है। कोई पुराना मसला आज सुलझ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। जो लोग अत्यधिक टीवी, मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें सेहत संबंधी समस्याएं घेरती नजर आ रही है। पुराने घरेलू विवादों को निपटाने की कोशिश करें, जिससे की रिश्ते मजबूत होंगे। किसी बड़ी समस्या का हल सहज ही होगा। आज आपकी जिंदगी की लंबे समय से चली आ रही समस्याएं खत्म हो जाएंगी। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज पुरानी योजनाएं पूरी होने के योग हैं। अधिकारियों से किसी बात पर बहस हो सकती है। सेहत को लेकर सतर्क रहें। ऑफिस में दूसरों का काम भी करना पड़ सकता है। अपने जबरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है। दोस्तों की मदद से बिगड़ी बात बन सकती है। उधार दिए गए पैसे आपको वापस मिल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आज संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। प्रेमी के साथ कुछ निजी समस्या का जिक्र करके आप अपने मन को हल्का कर सकते हैं। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। अच्छे कामों का भी विरोध हो सकता है। विपरीत लिंग वाले लोगों से भावनात्मक बातचीत हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप सकारात्मक विचार बनाये रखें। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। इस राशि के अविवाहित लोगों के पास शादी का प्रस्ताव आ सकता है। उन वस्तुओं को खरीदने से बचे जिनकी अभी आपको बहुत ज्यादा आवश्यकता नहीं है। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौक़ा भी मिल सकता है। आज सोच-समझकर क़दम बढ़ाने की ज़रूरत हैै। घर में आपको भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। करियर में आपकी तरक्की सुनिश्चित है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अत्यधिक तैलीय चीजों को खाने से बचना होगा। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत होगी। आपको जरा व्यवहारिक होने की जरूरत है, अति भावुकता आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। किसी समाजिक आयोजन में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। आज आपका मन पूजा-पाठ में भी रहेगा। हो सकता है आपको भौतिक सुख की प्राप्ति तो हो जाये लेकिन आत्मिक संतुष्टि न मिले। आज सितारे आपके पक्ष में हैं। पूरी एकाग्रता से काम करें, क्योंकि आज आप चमक सकते हैं। पैसों के मामलों में कोई कदम बढ़ाने से पहले अच्छी तरह जांच लें, बेहतर होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज गृहस्थ जीवन में सुख- शांति रहेगी। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। युवाओं को नई नौकरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थी उच्चशिक्षा की तैयारी के लिए पढ़ाई में समय बढ़ाना होगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से कामकाज का दबाव तनाव बढ़ाएगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आज के दिन भोजन काफी संभलकर करें। परेशानी में खुद को संभाल लेंगे। उत्तम भोजन का आनंद उठा सकेंगे।

आपने Rashifal 24 September का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 24 September का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 24 September 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा, मोदी-मोदी के नारों से गूंजा एयरपोर्ट। देखें तस्वीरें…

Back to top button