विशेष

GF से हुआ ब्रेकअप तो उसकी मां को ही फंसा लिया, अब दोनों करेंगे शादी, बॉयफ्रेंड बनेगा सौतेला बाप

कहते हैं जैसी माँ वैसी बेटी। मां और बेटी के अंदर कई सारी खूबीयां समान होती है। लेकिन इसका ये मतलब नहीं होता कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़कर उसकी मां पर ही दौरे डालने लगे। जरा सोचिए एक लड़की को कैसा महसूस होगा जब उसे पता चले कि उसकी मां का उसी लड़के से अफेयर चल रहा है जो कभी उसका बॉयफ्रेंड हुआ करता था। यकीनन अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मां की बाहों में देख कोई भी बेटी टूट जाएगी। उसे ये बात हजम नहीं होगी। लेकिन अफसोस की आज के जमाने में ऐसी घटनाएं होती है।

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मां और उसकी बेटी के बॉयफ्रेंड की लव स्टोरी बड़ी ही वायरल हो रही है। इस लव स्टोरी को खुद पीड़ित बेटी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। लड़की का नाम मैरिसा है। उसने बताया कि कुछ समय पहले उसका एक बॉयफ्रेंड हुआ करता था। दोनों साथ में कई दिनों तक साथ रहे। उसका मेरे घर पर भी आना जाना रहता था। लेकिन फिर हमारा ब्रेकअप हो गया। लेकिन हमारे अलग होने के बाद उसका मेरी मां से अफेयर शुरू हो गया।

लड़की बताती है कि मैंने अपनी मां को कई बार मेरे एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने जुलने को मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। दोनों मेरे ब्रेकअप के बाद भी कई बार आपस में मिले। अब आलम ये है कि दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। इतना ही नहीं दोनों ने आपस में शादी रचाने का भी फैसला कर लिया है।

मां का अपने एक्स बॉयफ्रेंड से शादी करने का फैसला सुन लड़की दंग रह गई। उसे यकीन नहीं हुआ कि मां ने ऐसा फैसला आखिर ले कैसे लिया। अब उसका एक्स-बॉयफ्रेंड उसका सौतेला बाप बन जाएगा। ये चीज बहुत ही अजीब है। इस घटना के बाद बेटी की अपनी मां से कुछ खास नहीं बन रही है। वह मां से अलग भी रह रही है। दूसरी तरफ लड़की की मां अपनी बेटी के पूर्व प्रेमी संग इश्क लड़ा रही है। वह जल्द ही उसके साथ शादी के बंधन में भी बंध जाएगी। दोनों फिलहाल शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं।

हालांकि अभी तक ये बात पता नहीं लग पाई है कि लड़की की मां के असली पति की क्या स्थिति है। बेटी ने अपने पिता का जिक्र नहीं किया है। उसकी मां का उसके पिता से तलाक हो चुका है या नहीं अभी ये भी पता नहीं लग पाया है। हालांकि लड़की की ये अनोखी कहानी सुनकर लोग जरूर हैरान परेशान है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि एक मां अपनी ही बेटी के प्रेमी से शादी रचा सकती है। ये चीज सोचने में ही इतनी अजीब है तो उस लड़की के लिए कितना अजीब होगा। वह तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मुंह दिखाने के लायक भी नहीं रहेगी।

हालांकि एक पहलू ये भी है कि हर महिला को अपनी मर्जी से खुश रहने और शादी करने का हक होता है। ऐसे में हम लड़की की मां को सही गलत का ज्ञान देने वाले कोई नहीं होते हैं। आखिर ये उसी की लाइफ है जिसे वह जैसे चाहे जी सकती है।

Back to top button