राशिफल

मासिक राशिफल सितंबर: यह महीना इन 6 राशियों के लिए रहेगा फलदायी, मिलेंगे धन कमाने के बढ़िया मौके

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको सितंबर महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal September 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

कामकाज में कई दिनों से चल रहा तनाव इस महीने खत्म हो जायेगा। फाइनेंस से जुड़े कामों में किसी की सलाह लेनी पड़ सकती है, जिसका फायदा आपको होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि के योग हैं। आवेश में आकर कोई भी गलत कदम न उठाएं अन्यथा आपके विरोधी इस बात का फायदा उठा सकते हैं‌। आपके सोचे हुए काम भी पूरे हो जाएंगे‌। आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो इसके पहले कम ही हुए हों‌।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी में पुराना चला आ रहा विवाद समाप्त होगा।

करियर के विषय में : पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में कुछ गतिविधियां अभी रुकी रहेंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य की दृष्टि से कब्ज संबंधी दिक्कत रहने की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस महीने सरकारी कार्यों में संघर्ष रहेगा। ऑफिस सम्बन्धी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। अपनी बात को एक छोटे और सार्थक तरीके से पूरा करें। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। नए मकान खरीदने का मन बन सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग है। किसी को दुखी करने का असर खुद पर भी पड़ेगा‌। सरकारी नौकरी कर रहें लोगों को काम और शैली अपडेट रखनी होगी‌।

प्यार के विषय में : इस महीने आपका विवाहित जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के आसार हैं‌।

हेल्थ के विषय में : पेट के रोग परेशानी बढ़ा सकते हैं। तली-गली चीजों और मसालेदार भोजन से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

मिथुन राशि वालों को पैसों के लेन-देन पर गंभीरता से ध्यान देना होगा, साथ ही धनलाभ के नए मौके भी मिलेंगे। आपका बर्ताव आपके लिए सफलता की राह खोलेगा। सभी के साथ तालमेल बनाकर काम करना चाहिए। सारे काम अपनी इच्छा के अनुसार होने में परेशानी आयेंगी। परिजनों के साथ यात्रा पर जाते समय हादसों के प्रति सतर्कता बरतें और संयमित रहें। व्यापार से जुड़े जातकों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

करियर के विषय में : रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, कमर में दर्द की समस्या परेशानी बढ़ा सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

इस महीने आपको आजीविका के क्षेत्रों में लाभ होगा। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं‌। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आप पर हो सकती है‌ जिन्हें खुशी-खुशी स्वीकार करना आपके लिए अच्छा रहेगा‌‌। कोई पुराना परिचित आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आत्मविश्वास व मनोबल में बढ़ोतरी होगी। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ संबंधों और नजदीकी रिश्तों के मामलों में प्रगति होगी‌।

करियर के विषय में : व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में फायदा होगा। नए कार्य की रुपरेखा भी बनेगी।

हेल्थ के विषय में : मेडिटेशन और योग से शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी स्वस्थ बनाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस माह सब जगह खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्रों को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। माता से विशेष सहयोग प्राप्त होगा। बिगड़ी बात को सम्भालते हुए लक्ष्य हासिल करेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर भरोसा न करें। घर की महिलाओं को दायरा बढ़ाने की जरूरत है मगर भरोसेमंद लोगों का साथ ही रखें। धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ ठीक रहेगी। पार्टनर से आपको प्यार मिलेगा।

करियर के विषय में : करियर को लेकर चिंता खत्म होगी। ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत में दाँत की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस महीने घर में सुख शांति रहेगी। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। किसी कार्य में सहयोगियों की मदद करेंगे। कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं।‌ महीने की शुरुआत धन आगमन अथवा धन आने के मार्ग की रुकावटों को दूर करने से होगी।

प्यार के विषय में : वैवाहिक संबंधों में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : पेट संबंधी दिक्कत रह सकती हैं। लापरवाही ना करें और डॉक्टर से परामर्श लें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस महीने आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा और ख्याति में भी इजाफा होगा। नए लोगों से मुलाकात होने से आपको बड़े फायदे होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेग। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। घूमने-फिरने से आपके कई कार्य बन जाएंगे। नया कामकाज शुरू करने के लिए अथवा वर्तमान कार्यों में नयी पद्धति अपनाने के लिए समय अनुकूल है।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी एक दूसरे के कार्यो में अधिक हस्तक्षेप ना करें।

करियर के विषय में : व्यापार में नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। नौकरी में सभी रूके काम पूरे होंगे।

हेल्थ के विषय में : गरिष्ठ तथा तले-भुने खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

इस माह आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रोमांस के अवसर भी आपको मिलेंगे। राजनीतिक लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। अपने किसी करीबी से अनबन होने की सम्भावना प्रबल है। क्रोध से बचने का समय है। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है।

प्यार के विषय में : जो लोग विवाहित हैं, उन लोगों को अपने जीवनसाथी की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है।

करियर के विषय में : जो लोग बैंक से जुड़े हैं तो उनको प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

इस महीने परिवार के किसी सदस्य की तरफ से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं। काम के कई अवसर प्राप्त होंगे लेकिन कौन से काम से आपको फायदा होगा, इसका ध्यान रखें। आर्थिक लाभ होगा लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। पूंजी की अहमियत समझते हुए खर्च कम करें। भविष्य में बड़े खर्च आ सकते हैं। आपको अपने साथी से स्वतंत्र रूप से बात करने के अवसर मिलेंगे।

प्यार के विषय में : शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे।

करियर के विषय में : कार्यस्थल व नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। व्यवसाय को और अधिक बढ़ाने में सक्षम रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपको आलस्य महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस महीने आपके कार्य बनते चले जायेंगे। काफी दिनों से रुके हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपके सभी समस्याओं का हल निकलेगा। महिलाएं भी कारोबारी दृष्टिकोण से बड़े फैसले ले सकती हैं, उनके लिए स्वरोजगार बेहतर माध्यम होगा। यह महीना आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो बेहतर रहने वाला है, मुनाफ़े के भी अच्छे योग बनेंगे।

प्यार के विषय में : इस महीने लव लाइफ में मानिसक शांति प्राप्त होगी।

करियर के विषय में : आपकी सूझबूझ से बिजनेस में तरक्की होगी। पुरानी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

हेल्थ के विषय में : इस महीने सेहत दुरुस्त रहेगी। खान-पान अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

इस महीने की शुरुआत में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। घूमने-फिरने का भी मौका मिलेगा। आपके जीवन में धन से संबंधित चल रही परेशानियां दूर होंगी। सड़क पर बेक़ाबू गाड़ी न चलाएँ और बेजा ख़तरा मोल लेने से बचें। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट व कचहरी के कार्य निबटेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

प्यार के विषय में : पति-पत्नी के संबंधों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

करियर के विषय में : अधिकारियों के पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में पद और पराक्रम बढ़ेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता ना करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

इस महीने आपको अपनी आर्थिक जरूरतें पूरी करने के लिए अधिक आमदनी के स्रोतों पर ध्यान देना होगा। लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। कुटुंब में आपकी नई पहचान बनेगी। छोटे भाई-बहनों का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को भी पूरा करेंगे। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए मार्ग  खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी।

करियर के विषय में : बिजनेस में दुश्मनों पर विजय मिलेगी। पार्टनरशिप में नए सौदे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों का दर्द वगैरह परेशान कर सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।

आपने मासिक राशिफल सितंबर 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल सितंबर 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बेहद शक्तिशाली है काली गुंजा की माला, किसी को भी कर सकती है अपने वश में, पैसा भी खूब आता है

Back to top button