अध्यात्म

बेहद शक्तिशाली है काली गुंजा की माला, किसी को भी कर सकती है अपने वश में, पैसा भी खूब आता है

तांत्रिक उपायों और टोटकों में कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ‘काली गुंजा’ भी इनमें से एक है। काली गुंजा का अधिकतर इस्तेमाल तीव्र आकर्षण, सम्मोहन और वशीकरण हेतु किया जाता है। काली गुंजा में अलौकिक शक्तियां होती है। इससे आप स्त्री पुरुष को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये धन संपत्ति को भी अपनी ओर आकर्षित करता है।

यदि आप काली गुंजा की माला धारण करते हैं तो कई चीजों का लाभ ले सकते हैं। इससे आपको एक के बाद एक अनेक प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। इतना ही नहीं इसे धारण करने वाले पर जब कोई संकट आता है तो ये अपना रंग बदलकर उसे सूचित भी करती है। तो चलिए बिना किसी देरी के काली गुंजा के कुछ खास उपाय जान लेते हैं।

1. यदि आपको नजर दोष है, यानि किसी की बुरी नजर ने आपको जकड़ रखा है तो सिद्ध काली गुंजा की माला पहन इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसे आप माला के अलावा ब्रेसलेट के रूप में भी पहन सकते हैं।

2. काली गुंजा का इस्तेमाल हर तरह के वशीकरण में होता है। यदि आप काली गुंजा की माला पहनकर शत्रु समक्ष जाते हैं और उससे बातचीत करते हैं, तो वह आपके वक्ष में हो जाएगा। ऐसा कर आप उस व्यक्ति से अपनी दुश्मनी खत्म कर सकते हैं।

3. यदि आप किसी व्यक्ति को अपने वश में करना चाहते हैं तो काली गुंजा आपके मदद कर सकता है। इसके लिए उस व्यक्ति के रुमाल में या फिर किसी कपड़े में सिद्ध काली गुंजा के दाने बांधकर रख दें। इसके बाद इसका असर धीरे धीरे उस व्यक्ति पर होने लगेगा और वह आपकी बात मानने लगेगा।

4. आप जिस व्यक्ति को अपने वश में करना चाहते हैं उसके पास काली गुंजा की माला पहनकर चले जाएं। अब यह माला अपने गले से उतारकर उसके गले में डाल दें। वह आपके वक्ष में हो जाएगा।

5. यदि आप कारोबार में उन्नति चाहते हैं या फिर पैसों की तंगी से परेशान हैं तो यह उपाय करें। कोई भी महीने की शुक्लपक्ष के पहले बुधवार एक तांबे का सिक्का और एक सिद्ध काली गुंजा माला लें। अब इन्हें एक नए लाल रंग के कपड़े में बांध दें। इस कपड़े को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के मध्य किसी सुनसान जगह पर रख दें। ऐसा करने से पहले इसे अपने ऊपर से 11 बार उसारे। इसे आपको जमीन में 11 इंच गहरा गड्डा कर के रखना होगा।

6. यदि आपके लाडले बच्चे को बार बार किसी की नजर लग रही है तो काली गुंजा आपकी समस्या का समाधान है। आप बच्चे के हाथ में गुंजा का ब्रेसलेट पहना दें। इससे उसे किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी।

7. काली गुंजा की माला पहनने से काम, जॉब और बिजनेस में कोई रुकावट नहीं आती है। इससे घर में धन और अन्न की भी कभी कोई कमी नहीं होती है।

8. बहुत सी जगहों पर शादी के समय वर-वधू के हाथों में लाल गुंजा पिरोकर पहनाई जाती है। ऐसा करने से उन्हें किसी की बुरी नजर नहीं लगती है।

दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ साझा करना न भूलें।

Back to top button