राशिफल

Rashifal 10 August: इन 7 राशियों के लिए आर्थिक समृद्धि वाला होगा आज का दिन, बजरंगबली होंगे खुश

राशिफल ज्योतिष शास्त्र की वह विधा है, जिसके माध्यम से भविष्यवाणी की जाती है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से मिलने वाला शुभ-अशुभ फल ही राशिफल कहलाता है। प्रतिदिन ग्रहों की स्थिति के अनुसार उनसे जुड़े जातकों के जीवन में घटित होने वाली घटनाएं भी भिन्न-भिन्न होती हैं। हम आपको आज यानि मंगलवार 10 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। आइए देखते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं। तो पढ़िए Rashifal 10 August 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है। लव पार्टनर की मदद से धन लाभ के योग हैं। आपको भावनात्मक सहयोग मिल सकता है। सामाजिक और सामूहिक कामों के लिए लोगों से मुलाकात हो सकती है। आज आप पूरे मेहनत और लगन से काम करेंगे जो भी योजना आपने बनाई है, उसका पूरा पालन करेंगे। करीबी दोस्त आज आपकी मदद को आगे आएंगे और आपको खुश भी रखेंगे। अनावश्यक परेशानी आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लेखानादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। व्यवसाय में आज लोगों का समर्थन से लाभ मिलेगा। नौकरी में आज उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों में धैर्य न खोना आज लाभ दिलाएगा। कार्य का निष्पादन योजना अनुसार नहीं हो पाने से मानसिक स्थिति थोड़ी अस्त-व्यस्त होगी। धन हानि की संभावना को बढ़ावा ना दें। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। काम से जुड़े क्षेत्र में महिला अधिकारी का वर्चस्व होगा।

Hanuman

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

स्थान परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। सरकरी नौकरी में हैं तो ऐसी जगह ट्रांसफर होगा जहां से आपको अप-डाउन करने में आसानी होगी। अधिकारियों को अपनी बात समझाने में सफल होंगे। पहले की अपेक्षा आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज पूरे दिन आप काफी व्यस्त रहेंगे, लेकिन काम ठीक ढंग से हो जाएंगे। आपको परिवार से ज्यादा मित्र भावनात्मक रूप से सहायता देंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कारोबार में लाभ की संभावना बन रही है, फिर भी आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं। नौकरी में किसी मामलों में विवाद उत्पन्न हो सकता है। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक व्यापार से जुड़े हैं, तो पैसों से जुड़ा निर्णय सबकी सहमति से लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके घर-परिवार के लोग तथा रिश्तेदार आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न होंगे और साथ भी देंगे। ऑफिस की महत्वपूर्ण मींटिग में अपने सुझावों को साझा करें, बॉस की ओर से प्रसन्नसा मिल सकती है। व्यापारियों को अचानक धन लाभ होने की संभावना बनी हुई है। काम का दबाव रहेगा। जीवनसाथी की सहयोग से आप हर तनाव से दूर होंगे। रिश्तों को लेकर अपने विचार स्प्ष्ट और व्यावहारिक रखें। इससे आप निराशा से मुक्त रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का विचार आपके मन में आ सकता है। आज आपके कार्य व व्यवहार से कारोबार व नौकरी में सफलता मिलेगी। आज बिना विचार करे किसी से कुछ भी न बोलें। आज आप कामकाज में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन के अवसर मिलेंगे। आज अपने से वरिष्ठ लोगों का साथ समर्थन मिलेगा। परिवार में घर के बड़ों का साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी आर्थिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करने की कोशिश करनी चाहिए। आप बेमिसाल विचारों से भरे हैं लेकिन ये विचार अपना महत्व खो देंगे अगर आप उन्हें सही तरह से व्यक्त ना कर पाएं। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। घर की कानून संबंधित परेशानी दूर होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे। मित्रों और जीवनसंगिनी के सहयोग से राह आसान होगी। आपको कहीं से धन और उपहार की भी प्राप्‍ति हो सकती है। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता का समावेश रहेगा। आज का दिन कुल मिलाकर अच्‍छे कार्यों में बीतेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करना सारी थकान को भूला देने वाला होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि वाले आज होशियारी से निवेश करें। लोगों से मिलने या परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। आपके कामकाज के तरीको में बदलाव हो सकता है जिससे आपको फायदा होगा। कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। काम और मेहनत दोनों ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है। किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

ganesh ji

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने साहस के साथ एक निर्णय ले सकते हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। आज का दिन दोस्‍तों के साथ हास परिहास में बीतेगा। पत्‍नी के साथ विवाद न हो इसके लिए बेहतर है कि आप बहस के मुद्दों पर बात न करें। आज छाेटी-छाेटी बाताें पर गुस्सा करने से बचें। आज किसी भूखे व्यक्ति काे अपने हाथाें से खाना देना आपके लिए शुभ है। शाम आत-आते आपको थकान का अनुभव होने लगेगा। आज किसी नए काम का जोखिम ना उठाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका अपने परिवार के लोगों के साथ झगड़ा होने की प्रबल संभावना है। इसलिए जरा अपनी कथनी पर काबू रखें। पैसे और सेविंग के मामले में दूर स्थान के किसी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। निवेश या खर्चे को लेकर भी बातचीत हो सकती है। अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो जिन लोगों को किडनी से संबंधित समस्या है उनको सचेत रहना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। अगर आप सरकारी कर्मी हैं तो आपको आज किसी के गुस्‍से का सामना करना पड़ सकता है। आज गृहस्थ जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। अत्‍यधिक परिश्रम के बाद आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर काम की प्रतिबद्धता के कारण आप घूमने जाने में विफल रहेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने से आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

आपने Rashifal 10 August का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 10 August का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 10 August 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : सूर्य के सिंह में गोचर से खुल जाएगा इन राशियों के जातकों का भाग्य, जीवन में नहीं होगी धन की कमी

Back to top button