अध्यात्म

सूर्य के सिंह में गोचर से खुल जाएगा इन राशियों के जातकों का भाग्य, जीवन में नहीं होगी धन की कमी

17 अगस्त को सिंह राशि में सूर्य ग्रह का गोचर होने वाला है। सूर्य ग्रह का ये गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। इस गोचर से इन राशियों के जातकों का जीवन सुखों से भर जाएगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि ये राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

सूर्य के इस गोचर से मेष राशि के जातकों को बेहद ही लाभ मिलने वाला है। रुके हुए हर कार्य पूरे हो जाएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और आमदनी का स्त्रोत भी बढ़ेगा। कला से जुड़े लोगों को लाभ अर्जित होगा। यदि आप किसी सरकारी क्षेत्र में कार्यरत हैं, तो आपको इस दौरान अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।

mesh

कुल मिलाकर कहें तो सूर्य का गोचरकल मेष राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होने वाला है। हालांकि इस राशि के लोग खान-पान के प्रति सावधानी बरतें और अधिक तला हुआ खाना न खाएं। साथ में ही प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें।

मिथुन राशि

Mithun

मिथुन राशि के लोगों को समाज में प्रतिष्ठा हासिल होगी। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनेंगे और भाई-बहन से मदद मिलेगी। कार्य के लिहाज से भी ये समय अच्छा साबित होगा। इस दौरान नया व्यापार भी शुरू कर सकते हैं। निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा। आर्थिक स्थिति सही बनी रहेगी और धन से जुड़ी हर समस्या दूर हो जाएगी। जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अगर खराब सेहत है तो उसमें सुधार आएगा। मिथुन राशि के लोग सूर्य देव की रोज पूजा करें तो उत्तम फल मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए ये समय निवेश के लिए उत्तम है। जहां पर भी पैसे निवेश करेंगे आपको केवल फायदा ही होगा। परिवार के साथ रिश्ते ओर मजबूत होंगे। आत्मविश्नास में वृद्धि होगी और सोचा हुआ हर कार्य पूर्ण हो जाएगा।

leo

जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय उत्तम रहेगा। हालांकि शादीशुदा जातकों को थोड़ी सी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर टकराव हो सकता है। सिंह राशि के लोग गाय को गेहूं के आटे से बनी रोटियाँ जरूर खिलाएं।

तुला राशि

tula

सूर्य के गोचर से आप में साहस और आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक जीवन बेहतर होगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए गोचरकाल की अवधि सही रहेगी और वेतन में वृद्धि का योग बनेगा। व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होगा। यदि आप अपना काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान किया हर निवेश सफल रहेगा। हालांकि प्रेमी जातक को इस अवधि के दौरान तनाव महसूस होगा। प्रेमी के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। तुला राशि के लोग घर से निकलने से पहले अपने से बड़े लोगों का आशीर्वाद जरूर लें।

वृश्चिक राशि

Scorpio

कार्यक्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आकर्षण की वृद्धि भी होगी। लक्ष्यों को आसानी से हासिल कर लेंगे। प्रशासनिक पद या सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय सफलता लेकर आएगा। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। दांपत्य जातकों को संतान से कोई खुशख़बरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति में लाभ होने के योग भी है। इस राशि के जातक रविवार के दिन मंदिर में 1.25 मीटर लाल कपड़े का दान करें। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

धनु राशि

dhanu

सूर्य के सिंह राशि में गोचर से धनु राशि के जातकों के साहस में वृद्धि होगी। स्वभाव में सकारात्मकता दिखाई देगी। ये समय विदेश यात्रा के योग दर्शा रहा है। छात्रों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान भाग्य साथ देगा। छात्रवृत्ति भी मिल सकती है। किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। परिवार के साथ संबंध ओर बेहतर होंगे और हर किसी से काफी सहयोग मिलेगा। धनु राशि के जातक रविवार को मंदिर में अनार का दान करें।

Back to top button