राशिफल

Rashifal 11 July: आज बन रहा है रविपुष्य महायोग, इन 5 राशियों के जातक होंगे जमकर मालामाल

आज साल का पहला रविपुष्य योग बन रहा है। रविपुष्य योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस काल में कोई भी नया कार्य शुरू करना लाभदायक होता है। हम आपको रविवार 11 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 11 July 2021

surya

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं तथा इनके जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। सकारात्मक सोच का दामन पकड़ कर चलेंगे मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिशियल कोई बड़ा निर्णय लेते समय अहम को बीच में न आने दें। आपकी उपयोगिता बढ़ेगी। व्यापार में धनलाभ होगा। आज आप साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। नया निवेश सोचसमझ ही कर करना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लेकिन लंबी यात्रा थका देने वाली होगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। ठेकेदारों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। सामाजिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। जिन लोगों का सरकारी कार्य अभी तक पेंडिंग चल रहें हैं उनको इस ओर तेजी दिखानी चाहिए। आज प्रेम संबंधों में निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन चल रही पिछली मानसिक व्यथा से छुटकारा मिलेगा तथा पारिवारिक उलझनों का भी समाधान खोज पाएंगे। कुछ ऐसा करने से बचें जिसका बाद में आपको अफसोस होने की संभावना हो। बेहतर रहेगा कि जरूरी काम के साथ- साथ शरीर को भी आराम दें। जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास घातक साबित हो सकता है। कारोबार में आज के दिन लाभ के योग है। कोई नया प्रस्ताव आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी के प्रति निष्ठा रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। काम समय पर पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपकी छोटी-सी मदद किसी व्यक्ति के लिये बहुत फायदेमंद रहेगी। एक बार मान प्रतिष्ठा बन जाने दें फिर आजीवन उसका सुख भोग भी मिलता रहेगा। मित्रों के साथ कहीं पर मनोरंजन कार्य कर सकते है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, काम की तारीफ सुनने को मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप लेन-देन के मामले को लेकर परेशान रह सकते हैं। मन धर्म की ओर आकर्षित होगा। व्यापार कि बात करें तो नयी डील होने से सफलता मिलेगी, अवसरों को भुनाना चाहिए। जोखिम भरे निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। जीवन सुख में व्यतीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान देना होगा क्योंकि तबियत ठीक न होने के कारण कहीं मन नहीं लगेगा। कारोबार में किसी नए कार्य के होने के योग बन रहे हैं जोकि शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यवहार कुशलता से आपको अधिकारियों से सम्मान मिल सकता है। आज बातचीत में नरमी बरतनी होगी जिससे सारे कार्य पूर्ण होंगे और राजकीय कार्य भी जल्द से जल्द होने की सम्भावना है। धैर्य आपको बनके रखना होगा। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। वाणी में मधुरता बनी रह सकती है। कारोबार में आज खासी सफलता मिल सकती है पर खर्चो पर नियंत्रण रखे।

surya

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी अध्यात्म में रुचि रहेगी। थकान रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। बाधा दूर होकर लाभ होगा। ध्यान रहे जो भी करें, सोच-समझ कर करें। नौकरी कर रहे हैं, तो अचानक से किसी काम के लिये बाहर जाना पड़ सकता है। परिश्रम व मेहनत से धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। करियर का कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। मित्रजन पूर्ण सहयोग करेंगे। मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रयास करने पड़ेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा बस आपको कार्य करते जाना पड़ेगा। कार्यस्थल पर सोच-समझकर बोलें, उन्नति के रास्ते खुलेंगे। अपनी सोच सकारात्मक रखें। परिवार के साथ मिलकर कुछ बड़े फैसले आप ले सकते हैं। आपके रिश्तो में बड़े उतार चढाव देखने को मिल सकता है। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। जोखिम न उठाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मन अशांत रहेगा। आपके मन की दुविधापूर्ण स्थिति से आप असंतुष्ट रहेंगे। काम में गति बनी रहेगी। मन ही मन किसी बात को लेकर खुश होंगे। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें किसी समारोह में अपना लाइफ पार्टनर मिल सकता है। आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती है। जीवनसाथी की तरफ से भरपूर समर्थन आपको मिल सकता है। मेहनत रंग लाएगी। समाज में मान सम्मान मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामाजिक दृष्टि से आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। कुछ लोग आपसे अपना काम निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं, सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद खत्म हो सकता है। मानसिक भटकाव के कारण काम पर ध्यान देने में कठिनाई होगी, ज्यादा न सोचें। छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज संतान पक्ष की चिंता होगी। आपका जीवनसाथी आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है, जिससे परिवार के लोग भी खुश नजर आयेंगे। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद भी मिल सकती है। खर्च बढ़ने से आर्थिक तंगी हो सकती है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्रॉग रहेंगे। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफ़ी फ़ायदा पहुंचा सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आ सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको बड़ी राहत महसूस होगी। मजबूत आत्मविश्वास के कारण आप जोखिम भरे कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। मित्रों के साथ आमोद प्रमोद में समय बीतेगा। दान करने का भाव बनेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विचारधारा में सकारात्मकता जन्म लेगी। कारोबार में प्रगति के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में सावधानी बरतनी होगी।

आपने Rashifal 11 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 11 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 11 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : खतरनाक से खतरनाक शत्रु भी भीगी बिल्ली बन जाएगा, बस आजमा लें लाल किताब के ये 3 उपाय

Back to top button