Trending

मासिक राशिफल जुलाई: यह महीना रहने वाला है बेहद खास, 5 राशियां मां लक्ष्मी की कृपा से बनेगी अमीर

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको जुलाई महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

इस महीने आप पारिवारिक जीवन में सुख-संतोष की भावना अनुभव करेंगे। कुछ कार्यों को पूरा करने में आपको थोडा समय लग सकता है। लेकिन कार्य पूरा हो जायेगा। तनाव के कारण अवसर छूट सकते हैं। पुरानी चिंताओं से उबरने के प्रयास करने होंगे। विरोधियों के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्थानांतरण होने के योग बन रहे हैं। कार्यों को गंभीरता से पूरा करें, क्योंकि स्थितियां जितनी सरल नजर आएंगी उतनी होंगी नहीं।

प्यार के विषय में : आप साथी के साथ बेवजह के वाद-विवाद से बचकर रहें। अविवाहित लोगों की शादी की बात चल सकती हैं।

करियर के विषय में : व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

महीना बहुत लाभदायक नहीं है इसलिए अपनी जेब पर नजर रखें और खर्च कम करें। नयी चीज़े सिखने में आपकी रूचि रहेगी। आपको बहुत कुछ नया सिखने को भी मिलेगा। आपको सतर्क रहने की जरूरत है, शत्रु नुकसान पहुंचा सकते है। बिजनेस में जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। रिश्तों को निभाने में परेशानी आएगी। व्यापारी समझदारी पूर्वक समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करें, इसके अतिरिक्त परिश्रम करने की स्थिति में धैर्य का साथ न छोड़े।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के ख़राब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य हल्का खराब रह सकता है

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

मिथुन राशि वाले काम का दबाव बढ़ने के साथ ही मानसिक उथल-पुथल और दिक्कत महसूस करेंगे। कुछ उलझे हुए मामले सुलझ जायेंगे। लोगों को आपसे किसी तरह की अपेक्षाएं होंगी। नए काम को लेकर उत्साह बना रहेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। व्यापारी वर्ग को बड़े ग्राहकों के साथ नोकझोक से बचना चाहिए, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। युवा वर्ग को अपनों से बड़ों का आदर-सत्कार करना होगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबन्धो में निखार आने के योग हैं।

करियर के विषय में : नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल होंगी।

हेल्थ के विषय में : योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

इस महीने आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आपसी सौहार्द में बढ़ोत्तरी होगी। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। नौकरी में नई उपलब्धियां मिल सकती है। कोर्ट से जुड़े मामलों में जीत मिलेगी। बिजनेस में आपका मैनेजमेंट सफल साबित होगा। कुछ दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ अच्छी बातचीत होने के योग हैं। बिजनेस से जुड़े लोग सतर्क रहें, और बिना पढ़े कहीं भी साइन न करें।

प्यार के विषय में : किसी बात को लेकर लव लाइफ में खटास आ सकती है। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा।

करियर के विषय में : इस महीने लगातार मेहनत करनी पड़ेगी। बिजनेस स्टडीज के स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर चिंता करनी पड़ेगी। मधुमेह के रोगियों को लाभ होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस महीने बड़े की सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाएं। छात्रों के लिए आने वाला महीना सामान्य रहेगा। आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है, लेकिन आप इसे बेहतर तरीके से पूरा कर लेंगे। खुद पर कंट्रोल करने की की कोशिश करेंगे तो सफल हो जाएंगे। आय की स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में मान-सम्मान मिल सकता है। व्यापार में तेजी रहने से फायदा हो सकता है। धर्म से जुड़े कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता न मिलने पर निराश होने के भी योग हैं।

प्यार के विषय में : वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

करियर के विषय में : रुका हुआ पैसा मिलने में परेशानी खत्म होगी। नौकरी और बिजनेस अच्छा चलेगा।

हेल्थ के विषय में : जोड़ों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। खान-पान में सावधानी रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

इस महीने परिवार और संतान को आपसे बहुत अपेक्षाएं रहेंगी। इस माह आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इसमें आपको सफलता भी मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात आपको फायदा पहुंचा सकती है। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। अगर किसी कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो वहां से मनाही हो सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ विवाद न करें, अन्यथा आपको परेशानी होगी। बड़े सौदे करते समय सचेत रहें।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों के प्रेम के लिए अनुकूल समय है।

करियर के विषय में : व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रह सकती है।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य फिट एण्ड फाइन रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

इस महीने कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इज़ाफ़ा करेगा। मन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा। आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। जोश में आकर ऐसा कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे कि आपको बाद में पछताना पड़े।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी की भावनाओं की कदर करें इससे आपके बीच के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

करियर के विषय में : बिजनेस का कोई अच्छा मौका भी आपको मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : खाने-पीने में ध्यान रखें। महीने के अंतिम दिनों में शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। जिस चीज की जानकारी नहीं है उस चीज में हाथ डालने से बचना होगा और अपने बढ़ते हुए असंतोष को भी थामना होगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यात्रा पर जाना बड़े फायदे का संकेत होगा। आपकी आय स्थिर रहेगी और आप अपने खर्च पर भी काबू पा सकेंगे। कर्मठ रहते हुए, लोगों की मदद करने से पीछे न हटे।

प्यार के विषय में : रोमांस के लिहाज से यह महीना अच्छा है।

करियर के विषय में : इस महीने बिजनेस में अच्छा लाभ होने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

यह पारिवारिक मोर्चे पर ज़िम्मेदारियों से भरा महीना होगा क्योंकि बड़ों की अपेक्षाएँ चीज़ों को कठिन बना देंगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें और समस्याओं को हल करने के लिए ठण्डे दिमाग़ से सोचें। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम बेहतर तरीके से होगा। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्य से संबंधित कोई नई व बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप समय पर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से प्रेम सम्बन्ध मजबूत होंगे, मानसिक तनाव दूर होगा।

करियर के विषय में :  धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा के लिए भी समय अच्छा है। बिजनेस में चतुराई से फायदा मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस महीने नौकरी तथा व्यवसाय में परिश्रम से लाभ के योग हैं। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आप अपने भविष्य के लिए सकारात्मक होकर निर्णय लें। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। किसी प्रकार का कोई गलत कदम न उठाएं, तो बेहतर होगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सलाहकारों से सलाह लेना फायदेमंद होगा।

प्यार के विषय में : लव लाइफ़ में दूरियां आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र और बिजनेस में अच्छा फायदा मिल सकता है। कोई कठिन काम भी मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

इस महीने आपके घर में सुख शांति और आनंद का माहौल रहेगा। धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च होगा। जिन दोस्तों से अरसे से मुलाक़ात नहीं हुई है, उनसे मुलाकात हो सकती है। व्यापार में नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर मिलेगा आप स्वयं के परिवार के गठन के लिए या कुछ नवीकरण करने को अत्यधिक दौलत खर्च कर सकते हैं। कामकाज के क्षेत्र में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यों में किसी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेमी युगल एक-दूसरे के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

करियर के विषय में : इस महीने आपको नए ऑफर मिल सकते हैं। अनुकूल परिणाम के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आपको इस माह थोड़ा अतिरिक्त रूप से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

मीन राशि वालों को राजनैतिक मामलों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ा फैसला आप ले सकते हैं। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। जिसके साथ आप रहते हैं, उससे वाद-विवाद करने से बचें। आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि दूसरे लोग बेवजह आपका फायदा उठा रहे हैं। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। साहित्य एवं कला के क्षेत्र में आपकी रुचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे भी उठेंगी।

प्यार के विषय में : अपने साथी से झूठ बोलने से बचें नहीं तो आपके रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है।

करियर के विषय में : करियर में इस महीने आपको और पसीने बहाने होंगे।

हेल्थ के विषय में : भोजन में लापरवाही न करें। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है।

आपने मासिक राशिफल जुलाई 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जुलाई का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जुलाई 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : जिस नाख़ून के निशान को नेल पॉलिश लगाकर छिपाती रही महिला, बाद में पता चला कि उसे है deadly cancer

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot thailand angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto situs toto toto slot toto slot kaskus288 toto slot situs toto won91 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online slot 4d slot jepang gaib4d slot gacor situs toto situs toto toto togel toto 4d hantutogel naruto 88 slot dana gacor sontogel login gaib4d ilmutoto toto togel login agustoto link agustoto situs toto situs toto toto slot situs toto toto slot agustoto login dewadora login dewadora login toto slot link toto slot toto slot agustoto login slot togel 4d agustoto login dewadora login angker4d mayorqq toto slot toto slot situs toto situs togel toto macau toto sensa138 sensa138 sensa138 slot 4d mayorqq situs togel ib88 hoki99 mayorqq dewadora login toto slot dewadora login toto slot dewadora login toto slot login dewadora situs togel situs togel toto slot toto slot toto slot bandar slot sensa138 slot gacor situs toto https://alkemieicecream.com situs toto toto slot nolimithoki Slot Maxwin situs toto situs togel slot gacor toto slot toto1000 toto sbctoto https://injectcare.com/ situs toto link slot situs toto toto slot CONGOR4D Depobos dentoto toto amatogel situs togel naruto 88 toto tribun62 situs toto situs toto MAXWIN288 CUAN288 JHONBET77 tribun62 Slot Online pajaktoto rtp pajaktoto rtp RP888 rp888 TOTO SLOT https://esteticadentalavanzada.com/radiologia-dental.html https://www.reflex-health.com/index_shtml situs toto pajaktoto pajaktoto rtp pajaktoto slot slot toto slot777 https://vostokintur.ru/ MAXWIN288 SLOT HMSLOT99 slot deposit 1000 slot777 roma link login monk4d hoki99 traveltoto kepo66 91dewa link slot deposit pulsa tri https://aisleseatreview.com/category/theater/ https://www.lastchancetattoolv.com/about-us SBCTOTO joker123 https://thepetclub.net/pet-products/ slot depo 5k slot dana