अध्यात्म

घर के मंदिर में जरूर रखें ये 7 पवित्र चीजें, भाग्य-सुख और पैसा सबकुछ मिलेगा

हिंदू धर्म में भगवान की पूजा पाठ का बहुत महत्व है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए हम सुबह शाम उनकी आरती करते हैं। लगभग हर हिंदू के घर आपको एक छोटा मंदिर अवश्य मिलता है। इस मंदिर में हम भगवान को विराजित कर उनकी आराधना करते हैं। अब लोग घर में भगवान का मंदिर तो बना लेते हैं लेकिन उससे जुड़े नियम कायदों को भूल जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि हर मंदिर में कुछ खास चीजों का होना बहुत जरूरी है। यदि आप इन पवित्र चीजों को अपने मंदिर में रखते हैं तो देवी देवता जल्दी प्रसन्न होते हैं। ये चीजें घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करती है और सुख समृद्धि घर में लाती हैं।

मंदिर में जरूर रखें ये पवित्र चीजें

1. शालिग्राम शिला: यह एक विशेष प्रकार का पत्थर होता है जो गंडकी नदी में पाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार शालिग्राम शिला स्वयं भगवान विष्णु का स्वरूप होता है। इस शीला पर चक्र का चिह्न भी बना होता है। यदि आप इसे अपने पूजा स्थल पर रख इसकी रोज पूजा करते हैं तो घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

2. शिवलिंग: हर पूजा घर में एक अंगूठे की आकृति वाला शिवलिंग भी होना चाहिए। यह घर में होता है तो नेगेटिव एनर्जी खांत हो जाती है। इसे पूजा स्थल में रखने पर इसका रोज नियम से पूजन करना न भूलें। इन्हें पूजने से घर में सुख शांति बनी रहती है। भाग्य आपका साथ देता है।

3. चंदन: इस सुगंधित लकड़ी को भी अपने पूजा घर में जरूर रखना चाहिए। चंदन का उपयोग सदियों से पूजा पाठ में होता आ रहा है। खासकर जब हम भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं तो चंदन का खास महत्व रहता है। इस चंदन का तिलक यदि आप अपने माथे पर लगाएं तो मन शांत और स्थिर रहता है। मन में नेगेटिव ख्याल नहीं आते हैं। इससे गुस्सा भी शांत होता है।

4. गरुड़ घंटी: हर मंदिर में गरुड़ घंटी जरूर होनी चाहिए। मनेट है कि जिस घर में घंटी बजने की नियमित आवाजें आती रहती है वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र रहता है। इस ध्वनि से घर की नेगेटिव शक्तियां खत्म हो जाती है। इसके बाद घर में पैसा और खुशहाली आती है।

5. शंख: मंदिर के अंडर शंख रखना भी शुभ होता है। जिस घर में शंख होता है वहां साक्षात मां लक्ष्मी निवास करती है। इस शंख को सूर्य व चंद्र के समान देवस्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि इसके मध्य में वरुण, पृष्ठ में ब्रह्मा तथा अग्र में गंगा और सरस्वती नदियों का वास है। शंख के दर्शन और पूजन का लाभ तीर्थ यात्रा के लाभ के बराबर माना जाता है।

6. जल कलश: हर मंदिर में शुद्ध जल से भरा एक कलश रखना चाहिए। इसे मंगल कलश भी कहते हैं। इसे पूजा घर में रखने से घर की पवित्रता बनी रहती है।

7. दीपक: प्रत्येक हिंदू अनुष्ठान में दीपक का इस्तेमाल होता है। ऐसा इसलिए कि इसमें पांच तत्व हैं मिट्टी, आकाश, जल, अग्नि और वायु होते हैं। इन्हीं से संसार का निर्माण हुआ है। ऐसे में हिंदू अनुष्ठान में पंचतत्वों की उपस्थिति इसी दीपक के माध्यम से दर्ज कराई जाती है।

Back to top button