राशिफल

मासिक राशिफल जून: इस महीने कामयाब होंगी ये छह राशियां, बन रहा है धन का योग, खूब बरसेगा पैसा

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको जून महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal June 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries

इस महीने आपके धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको अपने आस-पास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरुरत है। इस महीने आप अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे। सभी कार्य मन के अनुकूल होने पर मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं की सक्रियता के चलते कारोबार में मंदी की वजह से परेशान रहेंगे। निवेश में धन लगाना लाभदायक होगा। आपकी कार्यकुशलता आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में कुछ नया देखने को मिलेगा। आप अपनी लव लाइफ से संतुष्ट नजर आएंगे।

करियर के विषय में : यदि आप जॉब को आवेदन करना चाहते हैं, तो यह महीना अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य में सुधार आप लोगों को अच्छा महसूस कराएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इस महीने आपको जो भी मिलेगा, वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा। ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लोग गलत सलाह देंगे। आप चुनौतियों का सामना करने में सफल रहेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। विरोधी परेशान करने का प्रयास करेंगे। बिजनेस में किसी अजनबी पर भरोसा न करें।

प्यार के विषय में : वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों के लिए समय मिश्रित है।

करियर के विषय में : इस महीने आप अपने बिजनेस को एक नये मुकाम तक लेकर जा सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहेंगे, नए तरीके आजमा सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

Gemini

इस महीने आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम आ सकते हैं। शिक्षा में रुकावट आएगी। पढ़ाई करने का मन नहीं करेगा। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। नई व्यवसायिक योजना के चलते कार्यपद्धति में सुधार व लाभ बढ़ेगा। कार्यस्थल पर विवाद के चलते जल्दबाजी में हानि से बचें। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में होगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। पार्टनर बहुत हद तक भावुक भी रहेगा।

करियर के विषय में : युवाओं को कारोबार और नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Cancer

इस महीने आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। महीने के दुसरे भाग में कार्यों में विघ्न-बाधाओं के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। दोस्तों की मदद से किसी नए काम को शुरू कर सकते हैं। यार दोस्तों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी। अत्यधिक व अनावश्यक खर्च से बचें। चिन्ता और अशान्ति का माहौल परेशान कर सकता है। पुराना धन मिलने की संभावना के अलावा रुके कार्य पूर्ण होंगे।

प्यार के विषय में : अपने प्यार के साथ समय बिताएँगे, जो आपके दिल को सुकून देगा।

करियर के विषय में : आपको इस महीने नौकरी आदि में प्रमोशन मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : लंबें समय से चली आ रही किसी बीमारी से निजात मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

इस माह आपको अपने पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे है। आप किसी रुकी हुई योजना को फिर से चालू करने के बारे में विचार कर सकते हैं। जो लोग संगीत व कला के क्षेत्र से जुड़े है, वे कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक यात्रा वर्तमान समय में आपके लिए ठीक नहीं, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने पर सरकार की ओर से कार्यवाही हो सकती है। किसी से भी बिना बात उलझना आपके लिए दुखदाई रहेगा।

प्यार के विषय में : अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे।

करियर के विषय में : इस महीने सिंह राशि वालों को नई दिशा में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : सेहत पहले से कुछ बेहतर हो सकती है। परिवार में बुजुर्गों की सेहत में भी सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

जीवन के प्रति आपकी सकारात्मक सोच कोई नई उपलब्धि दिला सकती है। आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा। आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। किसी से पहली बार मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यापारियों की सरकारी अधिकारी के साथ नोक-झोंक की स्थिति बने तो उसे टाल दीजिए। अपने व्यवहार से सभी अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

प्यार के विषय में : पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा कर सकता है।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के अवसर उपस्थित होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य मामलों को लेकर मुश्किल भरा महीना रह सकता है। बीमार पड़ सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra

तुला राशि वाले इस महीने वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दोस्‍तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रॉजेक्‍ट को पूरा कर सकते हैं। बिज़नेस पार्टनर के साथ किसी भी तरीके का अविश्वास न आने दें अन्यथा व्यापार में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पुराने अटके कामों में भी गति आ सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। आत्मसम्मान बढ़ेगा, जिसके चलते शत्रु परास्त होंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। पार्टनर से सम्मान और प्यार भी मिलेगा।

करियर के विषय में : नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio

कार्यालय में कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। विवाद के मामलों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। कुछ विवादों में समझौते हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पैसों के क्षेत्र में प्रगति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि से धनलाभ होने के साथ ही उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों के चलते दोस्तों के साथ मन मुटाव होगा।

प्यार के विषय में : इस महीने प्रेम में संबंध बिगड़ने का डर बना रहेगा।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र में विवाद के योग बन रहे हैं। नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहें।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। चोट या दुर्घटना भी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

Sagittarius

धनु राशि के जातक इस महीने अपने हालातों को बदलने की कोशिश कर सकते हैं। हिम्मत और दिमाग से बिगड़ी हुई स्थिति को संभालने में बहुत हद तक सफल भी होंगे। वकीलों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा होगा। यह महीना खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। परिवार में किसी बुजुर्ग का गिरता स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। रुके कार्यों में गति आएगी।

प्यार के विषय में : प्रेम में किसी तरह की जरा-सी बात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो जाने की आशंका है।

करियर के विषय में : बिजनेस में अच्छी स्थिति बन सकती है। कोशिश करने पर रुका हुआ पैसा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : पानी से संबंधित बीमारियां हो सकती है, सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn

इस माह आपके बहुत से काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद के लिए ऑनलाइन एजुकेशन लेनी चाहिए, यह समय उपयुक्त है। जो काम और बातें अटक रही हैं, उनके लिए कोई बीच का रास्ता भी निकल सकता है। आपको इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

प्यार के विषय में : इस महीने के आखिर में जीवनसाथी से थोड़ी अनबन हो सकती है।

करियर के विषय में : मकर राशि के स्टूडेंट्स को इस माह अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

हेल्थ के विषय में : मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने से बचाने का प्रयास करें, नहीं तो सेहत बिगड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius

जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए महीना बढ़िया रहने वाला है। लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। दूसरों की ऊंचाईयों को देखकर ईर्ष्या की भावना मन जन्म ले सकती है, जो आपके लिए ठीक नहीं। अगर आप काफी समय से किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इस महीने उस पर बात फाइनल हो सकती है। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।

करियर के विषय में : कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। हालांकि पैसों को लेकर ज्यादा जोखिम न लें।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पेट दर्द से परेशानी होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces

जून के महीने में आपके ऐसे काम पूरे हो सकते हैं जिनके बारे में आप पिछले कुछ दिनों से प्लानिंग कर रहे थे। कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी। लंबे समय से अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव पालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार का एक्टेंशन करने की सोच रहे हों तो उसकी प्लानिंग कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन महीना है। प्यार का मजा चखते रहें।

करियर के विषय में : आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे, बेरोजगारों को उचित काम मिल जायेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वस्थ रहना है तो तली-भुनी चीजें और मसालेदार खाने से बचें।

आपने मासिक राशिफल जून 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल जून 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 10 जून को लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

Back to top button