अध्यात्म

10 जून को लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें राशियों पर कैसा रहेगा इसका असर

जून महीने में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार 10 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। जो कि दोपहर करीब 1 बजकर 42 मिनट पर आरंभ होगा और शाम को 6 बजकर 41 मिनट पर समाप्त होगा। इसकी अवधि लगभग 5 घंटे की रहेगी। सूर्य ग्रहण को उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जाए सकेगा। भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। हालांकि राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव जरूर पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

surya grahan

मेष राशि

aries zodiac sign

इस राशि के लोग किसी से भी विवाद करने से बचें और क्रोध न करें। धन हानि का योग बन रहा है। इसलिए पैसों को सोच समझकर ही खर्च करें।

वृषभ राशि

taurus zodiac sign

राहु इस राशि में गोचर कर रहा है। जिसके कारण वृषभ राशि के जातकों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ने वाला है।  अपनी ऊर्जा का सही से इस्तेमाल करें और सोच को सकारात्मक ही रखें।

मिथुन राशि

gemini

धन हानि की स्थिति बन रही है। ऐसे में धन को लेकर सावधान ही रहें और बिना सोचे समझ पैसे खर्च न करें। परिवार के सदस्यों के साथ विवाद भी हो सकता है।

कर्क राशि

cancer

ग्रहण के दौरान मन अशांत रहे सकता है और छोटी बातों पर भी गुस्सा आ सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर काबू रखें और किसी से भी लड़ाई करने से बचें। साथ ही प्रतिद्वंदियों से सतर्क रहें।

सिंह राशि

Leo

सिंह राशि के लोग सोच समझकर फैसला लें और किसी से भी विवाद में न पड़ें। किसी को अहित करने से भी बचें। अचानक लाभ होने की स्थिति बनी हुई है। धर्म-कर्म के कार्यों में रूचि भी बढ़ सकती है।

कन्या राशि

virgo

परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुलकर रहें। सेहत के मामले में सावधान रहें। कर्ज लेने व देने से बचें। क्रोध करने पर आपको ही हानि हो सकती है।

तुला राशि

Libra

जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। जीवन साथी के साथ सोच-समझकर ही बात करें। घर में तनाव और कलह की स्थिति पैदा हो सकती है।

वृश्चिक राशि

scorpio

नकारात्मक विचार मन में आ सकते हैं। किसी का अपमान न करें। परिवार को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें और वाणी पर भी नियंत्रण रखें।

धनु राशि

sagittarius

धनु राशि के लिए समय अच्छा होगा। फल की प्राप्ति होगी। परिश्रम करने पर सफलता जरूर मिलेगी। धन को सोच समझकर ही निवेश करें तो बेहतरह होगा।

मकर राशि

capricorn

सेहत का ध्यान रखें। कार्य सोच समझकर ही करें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। परिवार के साथ मिलजुलक रहें। हालांकि किसी पर भी अधिक भरोसा करने की गलत न करें।

कुंभ राशि

aquarius

क्रोध और अहंकार से बचें। सतर्क रहें और किसी पर भी आसानी से विश्वास न करें। मां की सेवा करें और मन में नकारात्मक विचार न आनें दें।

मीन राशि

pisces

कोई निर्णय लेते समय सौ बार बचें। किसी को कर्ज में पैसे न दें। जीवन साथी की सेहत का ध्यान रखें और दूर की यात्रा करने स बचें। मन अशांत रहे सकता है और सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

Back to top button