स्वास्थ्य

बार बार प्यास का लगना हो सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत, जाने इससे कैसे बचा जाए

पानी पीना अच्छी बात होती है। लेकिन कई बार हमे इतनी ज्यादा प्यास लगती है कि हम जरूरत से ज्यादा पानी पी जाते हैं। यदि आपको भी सामान्य से अधिक प्यास लगती है तो ये खतरे की घंटी हो सकती है। दरअसल जब आप बार बार और अधिक पानी पीते हैं तो ये किसी गंभीर बीमारी के संकेत भी हो सकते हैं। विशेषज्ञों की माने तो हमे रोजाना लगभग 2 से 3 लीटर पानी या पेयजल पीना चाहिए। ये मात्रा कुछ विशेष परिस्थितियों में कम या ज्यादा हो सकती है।

Polydipsia

जब हम ज्यादा काम करते हैं या गर्मी का स्तर ज्यादा होता है तो सामान्य से अधिक पानी पीने की आवश्यकता महसूस होती है। लेकिन सामान्य स्थिति में भी बार बार प्यास लगना या अधिक बार पानी बिना किसी बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। यदि आपको भी ज्यादा प्यास लगती है तो ये इन बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।

‘पॉलीडिप्सिया’ यानि ज्यादा प्यास लगना

Polydipsia

जब हमे जरूरत से अधिक प्यास लगती है तो इसे मेडिकल भाषा में ‘पॉलीडिप्सिया’ कहते हैं। इस कंडीशन में व्यक्ति अपनी आवश्यकता से अधिक पानी पी जाता है। जब आप ऐसा करते हैं तो आपके शरीर में सोडियम की कमी हो सकती है। इसके अलावा मतली या उल्टी आने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इतना ही नहीं ज्यादा पानी पीने से आपको सामान्य से अधिक बार पेशाब जाना पड़ता है।

डिहाईड्रेशन भी एक वजह

डीहाईड्रेशन की वजह से भी आपको ज्यादा प्यास लग सकती है। शरीर में पानी की कमी की कंडीशन डीहाईड्रेशन कहलाती है। डीहाईड्रेशन होने की वजह फूड पॉयजनिंग, हीटवेव, डायरिया, इन्फेंक्शन, फीवर या बर्निंग हो सकती है। जब आपको डीहाईड्रेशन होता है तो मुंह बार बार सूखता है और साथ ही थकान भी होने लगती है। इस बीमारी को दूर करने के लिए सही मात्रा में पानी लेना और जरूरी इलेक्ट्रोलाईट्स का सेवन करने जैसे उपाय शामिल है।

डायबिटीज भी हो सकता है

बार-बार प्यास लगना डायबिटीज के लक्षण भी हो सकते हैं। जब किसी व्यक्ति को डायबिटीज होती है तो उसके रक्त में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इस कारण एक्स्ट्रा शुगर को किडनी अपनी क्षमता के अनुसार यूरिन के साथ बार बार बाहर निकालती है। इससे आपको बार बार पेशाब आती है जो कि शरीर में पानी की वजह बनती है। नतिजन आपको ज्यादा प्यास लगती है।

ऐसे दूर करें बार-बार प्यास लगने की समस्या

बार बार प्यास लगने और जरूरत से अधिक पानी पीने की समस्या को कुछ आसान उपायों से दूर किया जा सकता है। जैसे यदि आपको प्यास अधिक लगती है तो आप थोड़ा थोड़ा पानी पी सकते हैं। प्यास लगने पर एक बार में ही ढेर सारा पानी न पिएं। जब भी प्यास लगे तो थोड़ा सा पी लें। इससे आप जरूरत से ज्यादा पानी पीने से बच जाएंगे। ये चीज आपको अपनी दिनचर्या के अनुसार संतुलित करनी होगी।

इसके अलावा आप शहद और आंवला पाउडर का मिश्रण खाकर भी अपनी बार बार प्यास लगने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं भीगी हुई सौंफ को पीसकर खाने से भी लाभ होता है। वैसे ये उपाय काम न आए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने में ही फायदा है।

Back to top button