समाचार

महज एक मोहरा था सुशील पहलवान, अपना बदला लेने के लिए अजय ने सागर के खिलाफ भड़काया था

सागर धनकड़ हत्या मामले में गिरफ्तार ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार की पुलिस रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच तेजी के साथ कर रही है। पुलिस के अनुसार छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को पहलवान सागर धनकड़ को बुरी तरह से पीटने के बाद मुख्य आरोपी सुशील कुमार और अजय बक्करवाला मौके से फरार होकर बठिंडा में एक हनुमान अखाड़े में गए थे। जहां पर ये पांच दिनों तक छुपे रहे थे।

जांच अधिकारियों के अनुसार सुशील कुमार लंबे समय से ही सागर की पिटाई करने की योजना बना रहा था। सागर के साथ हुए झगड़े की पटकथा को सुशील ने मार्च माह में ही लिख लिया था। इस पूरी वारदात में अजय बक्करवाला और सोनू महाल ने सुशील का साथ दिया था। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने बताया कि सुशील के बेहद करीबी अजय ने अपनी दुश्मनी का बदला लेने के लिए उसकी ताकत का इस्तेमाल किया है और सुशील को भड़कता रहा।

सोनू से थी अजय की दुश्मनी

sushil kumar

विवादित फ्लैट को लेकर सागर व सुशील के बीच विवाद चल रहा था। सोनू भी उसी फ्लैट में रह रहा था। मार्च में सोनू महाल का जन्मदिन था। उस दिन सोनू ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी वहां बुलाया हुआ था और फ्लैट को सजाया हुआ था। उस समय नशे में धुत अजय वहां पहुंच गया। उसने सोनू की गर्लफ्रेंड को बुरा-भला कहा। साथ में ही उसका फोटो भी खींच ली। उस समय सोनू व सागर फ्लैट पर नहीं थे। सोनू जब घर पहुंचा तो उसे विवाद का पता चला। उसने अजय को कॉल कर खूब धमकाया। यहां तक उसके घर की महिलाओं की बेइज्जती की और गोली दी। तभी से अजय सोनू से बदला लेना चाहता था।

sushil kumar

उसी बीच स्टेडियम के वरिष्ठ कोच ने सागर और सुशील के बीच सुलह करावा दी। जिसके बाद सागर ने सुशील का फ्लैट खाली करा दिया। लेकिन अजय सोनू से बदला लेना चाहता था। इसलिए अजय ने सुशील के कान भरना शुरू कर दिए और सुशील को सागर के खिलाफ खूब भड़काया। अजय ने सुशील से कहा कि सागर दूसरे पहलवानों के सामने उसे गाली देता है। वहीं चार मई को अजय के कहने पर ही सुशील ने शाम के समय सभी पहलवानों की ब्रीफिंग ली और उनको खूब धमकाया। इसके बाद सुशील ने अपने साथियों से रात को इकट्ठा होने के लिए कहा और असौदा गैंग के बिजेंद्र उर्फ बिंदर को फोन कर लड़के लाने के लिए कहा।

Sushil-Kumar

बिंदर के कहने पर भूपेंद्र उर्फ भूपी, मोहित उर्फ भोली, गुलाब उर्फ पहलवान, मनजीत उर्फ चुन्नीलाल, प्रवीण उर्फ चोटी, प्रिंस दलाल व अन्य युवक रात को स्टेडियम पहुंचे। बाद में सोनू, अमित और सागर को स्टेडियम उठा ले आए। यहां सोनू, अमित और सागर को बुरी तरह पीटा गया।

सूत्रों के अनुसार उस समय ज्यादातर पहलवान नशे की हालत में थे। अजय ने सोनू को बुरी तरह पीटा। दूसरी ओर सुशील ने सागर को पीटा। इसके बाद ये मौके से फरार हो गए। सागर को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

Back to top button