अध्यात्म

महादेव की सबसे प्रिय हैं ये 3 राशियां, भगवान की कृपा से हर मुश्किल को आसानी से कर लेते हैं पार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर किसी मनुष्य की राशि उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। राशि के आधार पर मनुष्य अपने जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का अनुमान पहले लगा सकता है। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं, जब व्यक्ति का जन्म होता है तो उसके जन्म के समय से ही नक्षत्र, तिथि और वार के अनुसार नामकरण किया जाता है। मनुष्य के नाम के पहले अक्षर से ही उसकी राशि तय की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई हैं और सभी राशियों का अपना अलग-अलग महत्व होता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा बताना है कि व्यक्ति अपनी राशि की मदद से अपने स्वभाव के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। इतना ही नहीं बल्कि राशि की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई जानकारियां भी एकत्रित कर सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी 3 राशियों के बारे में बताया गया है जो बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन तीन राशियों पर भगवान शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है। अगर कभी इस राशि के लोग मुश्किल में फंस जाते हैं तो महादेव की कृपा से यह हर मुश्किल परिस्थिति से आसानी से बाहर निकल जाते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर किन तीन राशि के लोगों पर महादेव की कृपा रहती है।

मेष राशि

जिन लोगों की मेष राशि है उनका स्वामी ग्रह मंगल होता है। महादेव को इस राशि के लोग सबसे ज्यादा प्रिय होते हैं। ऐसा माना जाता है कि महादेव की कृपा से इन राशि वाले लोगों की किस्मत हमेशा इनके साथ रहती है। इस राशि वाले लोग नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में खूब तरक्की हासिल करते हैं। भगवान शिव जी की कृपा से इन लोगों को अपने जीवन में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलती है। यह लोग रोजाना नियमित रूप से ओम नमः शिवाय का जाप करें और आपको शिवलिंग पर अभिषेक भी करना चाहिए। इससे महादेव का आशीर्वाद आपके ऊपर हमेशा बना रहेगा।

मकर राशि

जिन लोगों की मकर राशि है, उनका स्वामी शनि देव होते हैं। यह राशि भगवान शिव जी को अति प्रिय है। आपको बता दें कि इस राशि का स्वामी शनि देव है और शनि देव भगवान शिव जी को अपना गुरु मानते हैं इसलिए अगर भगवान शिवजी की आराधना की जाए तो इससे महादेव के साथ-साथ शनि महाराज भी खुश हो जाते हैं। अगर कभी इस राशि वाले लोगों के ऊपर कोई मुसीबत आती है तो वह अपनी मुसीबत को आसानी से पार कर लेते हैं। आपको भगवान शिव जी की नियमित रूप से आराधना जरूर करनी चाहिए और जल अर्पित करना चाहिए। अगर आप महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हैं तो इससे आपकी किस्मत प्रबल होती है और आपको अपने जीवन में तरक्की भी खूब हासिल होगी।

कुंभ राशि

जिन लोगों की कुंभ राशि है, उनका स्वामी शनि देव है। इस राशि के लोग महादेव को अत्यंत प्रिय होते हैं। यह लोग बहुत ही ईमानदार माने गए हैं। यह हमेशा समाज हित के बारे में सोच विचार करते रहते हैं। इसी वजह से इनको मान-सम्मान भी खूब मिलता है। अगर यह शुभ कार्य करते हैं तो इनका भाग्य और अधिक प्रबल हो जाता है। अगर आप अपने कष्टकारी समय को आसानी से पार करना चाहते हैं तो इसके लिए नियमित रूप से ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

Back to top button