अध्यात्म

ये 5 राशि वाले लोग अपने दुश्मनों पर हमेशा पड़ते हैं भारी, भूलकर भी इनसे ना करें शत्रुता

ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या है जिसकी मदद से मनुष्य अपने जीवन से जुड़ी हुई बहुत सी बातों का अनुमान लगा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां बताई गई हैं और सभी राशियों का अपना अलग-अलग ही महत्व माना जाता है। इस संसार में सभी लोगों की राशियां अलग अलग हैं और सभी का स्वभाव भी अलग-अलग होता है। राशियों को उनके तत्व, स्वभाव और स्वामी ग्रह के आधार पर जाना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ऐसी पांच राशि वाले लोगों के बारे में बताया गया है जिनसे दुश्मनी भूलकर भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह लोग अपने दुश्मनों पर हमेशा भारी पड़ते हैं। अगर उनसे कोई दुश्मनी कर लेता है तो यह अपने दुश्मनों को मात देकर ही दम लेते हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर यह राशि वाले लोग कौन से हैं।

मेष राशि वाले लोग

जिन लोगों की मेष राशि है उनसे दुश्मनी सोच समझकर करनी चाहिए क्योंकि यह लोग जब तक अपने शत्रु को हरा नहीं देते, तब तक चैन से नहीं बैठते हैं और यह अपने शत्रु को माफ़ भी नहीं करते हैं। आपको बता दें कि मेष मंगल ग्रह की राशि होती है और मंगल ग्रह क्रोध, युद्ध, साहस और पराक्रम का कारक होता है। इसी वजह से अगर इस राशि के लोग किसी से दुश्मनी कर लेते हैं तो यह अपने दुश्मन को भी शांत बैठने नहीं देते हैं।

सिंह राशि वाले लोग

जिन लोगों की सिंह राशि है, वह बहुत ही जिंदादिल किस्म के इंसान माने जाते हैं। यह बहुत निडर स्वभाव के होते हैं। सिंह राशि सूर्य देव की राशि होती है और इस राशि के लोग सूर्य की तरह ऊर्जावान और तेजस्वी होते हैं। इस राशि के लोग अगर कोई भी काम करते हैं तो उसमें अपनी मनमर्जी करते हैं। किसी के दबाव में आकर यह काम करना पसंद नहीं करते। अगर कोई इस राशि के लोगों से दुश्मनी कर लेता है तो आखिर में उसको खुद ही पछताना पड़ जाता है। यह बहुत ज्यादा गुस्सेल होते हैं और अपने दुश्मनों को मात देकर ही दम लेते हैं। इस राशि के लोग अपनी राशि चिन्ह शेर की तरह ही अपने दुश्मन पर वार करते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोग

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है और मंगल ग्रह को क्रोध, युद्ध और साहस का कारक माना जाता है। इस राशि वाले लोगों से दुश्मनी करना भारी पड़ सकता है। इस राशि के लोग अपने दुश्मनों से कहीं भी लड़ने भिड़ने के लिए तैयार हो जाते हैं। यह लड़ाई झगड़े में बहुत ज्यादा तेज होते हैं। जब तक यह अपने दुश्मनों को हरा नहीं देते, तब तक चैन से नहीं बैठते हैं। यह अपने शत्रुओं पर पूरी तरह से हावी रहते हैं और शत्रुओं को जीतने का कोई भी मौका नहीं देते हैं।

मकर राशि वाले लोग

जिन लोगों की मकर राशि है वह स्वभाव के बहुत ही शांत होते हैं परंतु अगर कोई इनसे दुश्मनी मोल लेता है तो यह बहुत ज्यादा खतरनाक साबित भी हो सकते हैं। इस राशि के लोग अपने शत्रुओं को बिल्कुल भी माफ नहीं करते हैं। मकर राशि शनि ग्रह की राशि होती है। अगर कोई इनको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो यह बहुत ज्यादा उत्तेजित हो जाते हैं। अगर इनको कोई बात बुरी लग जाए तो शायद ही यह जीवन भर उसको भूलते हैं।

कुंभ राशि वाले लोग

कुंभ राशि वाले लोग बेहद शांत स्वभाव के होते हैं और यह शांत जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं। यह राशि शनि के स्वामित्व वाली राशि होती है। इस राशि के लोग अन्याय को सहन नहीं करते हैं। अगर कोई इनके शांत जीवन में खलबली मचाने का प्रयत्न करता है तो वह उसको दुश्मन मान लेते हैं और यह रणनीतियों के मुताबिक अपने दुश्मनों को मात देने में सक्षम होते हैं। अगर इस राशि वाले लोगों को दुश्मन की कोई बात दिल पर लग जाती है तो यह सालों साल तक अपने दिल में ही दबाए बैठते हैं और जैसे ही उनको मौका मिलता है यह अपना बदला ले लेते हैं। इस राशि वाले लोगों से दुश्मनी करने से पहले दस बार सोचना चाहिए।

Back to top button