राशिफल

Rashifal 28 April:  आज ये चार राशियां कमाएंगी अधिक पैसा, एक राशि का बन रहा है राजयोग

हम आपको बुधवार 28 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अनेक रूप से लाभ होने के कारण आपके हर्षोल्लास में दुगुनी वृद्धि होगी। आज आपको एकाग्र होने में मदद मिलेगी और आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। कार्यस्थल में किसी से विवाद ना करें। आप अपने गुस्सा काबू रखें तथा लव लाइफ को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अनुभवी लोगों से आपको बहुत अच्छी सहायता होगी। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में भी आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। जीवनसाथी आपके काम में भी सहयोग देगा। दिमाग में उथल-पुथल हो सकती है, लेकिन आपको फायदा भी होगा। जितना हो सके प्रैक्टिकल रहें। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे। लेखन, साहित्य के क्षेत्र में कुछ नया सृजन करने की आपको प्रेरणा मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन को ख़ास बनाने के लिए स्नेह और उदारता के छोटे-छोटे तोहफ़े लोगों को दें। किसी नए शौक की तरफ रुझान रहेगा, जबकि स्पोर्ट्स, योग और प्रकृति की ओर यात्रा आपको तरोताजा होने में मदद करेगी। आपको अपने कार्यों को पूरी तल्लीनता के साथ पूर्ण करने में ध्यान देना चाहिए। कुछ गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहें। आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता हैं तथा रिश्तों में भी दरार आ सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न रह सकते है। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण रहेंगे। काम के सिलसिले में स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। आपकी इनकम सामान्य रहेगी। व्यापारियों को अपने ग्राहकों से तालमेल बना कर रखना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के हिसाब से आपके आय में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज धन लाभ के योग बन रहे है। पैसों से जुड़ी समस्या आ रही है तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित होगा। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। ऐसे समय में मन का ढीलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ध्यान रखें। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवार वालों की राय लेना बेहतर होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

काम के मोर्चे पर व्यस्त दिन रहेगा, जो आपके लिए थकावट भरा रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप तंदुरुस्ती का आनंद लेंगे। यात्रा करना अभी ठीक नहीं है। ज्यादा जरूरी हो तो ही यात्रा करें। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन की शांति के लिए योग ध्यान करें। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य सुधरेगा। की गई मेहनत आपको आने वाले दिनों में जरूर से सफलता देने वाली है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बितांगे। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपका बहुत अच्छा तालमेल रहेगा। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। शारीरिक स्वास्थ्य तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

प्रापर्टी डीलिंग से संबंधित किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से आज बचें। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें। महत्वपूर्ण रिश्ते और अच्छे हो सकते हैं। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं‌ आज साहित्य एवं कला में आपकी रूचि रहेगी और मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भागीदारी अवश्य लें, कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए सुखद रहने वाला है। आप की दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यापार में आपको उम्मीद से कम ही लाभ हो पायेगा, आज आपका पैसा कहीं अटक सकता है, दूसरे तरफ बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने लक्ष्यांक पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। राजनीतिक प्रतिद्वंदी आज आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाए जा सकते हैं लेकिन कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आज आपका धन जरूरी वस्तुओं पर ही खर्च हो सकता है। परिणामस्वरूप काम में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी यात्रा आरामदेह रहेगी। आमदनी बढ़ने के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए किसी पर विश्वास ना करें। शिक्षा में उन्नति होगी और छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको घरेलू परेशानियाँ आपको तनाव दे सकती हैं। ऑफिशियल कार्यों को पहले से ही प्लान कर लेना चाहिए साथ ही एक बात का ध्यान रहें की कार्यों को पूरा करने में आलस्य बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। दिन का काम जल्दी खत्म करके सायंकाल कुछ समय परिवार के साथ बिताएं। यह वित्तीय मोर्चे पर एक सामान्य दिन होगा, लेकिन आपको अपने बजट का प्रबंधन करना होगा।

आपने Rashifal 28 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अकार्षक व्यक्तित्व के होते हैं ऐसे अंगूठे वाले लोग, समाज में होती है इनकी इज्जत

Back to top button