अध्यात्म

इस तारीख से वैशाख महीना होगा शुरू, इस माह कर लीजिए इनमें से कोई एक उपाय, मिलेंगे कई शुभ फल

हिंदू पंचांग के अनुसार देखा जाए तो वैशाख मास महीने का दूसरा माह होता है। 28 अप्रैल 2021 से वैशाख महीना शुरू हो रहा है और यह 26 मई तक चलेगा। आपको बता दें कि वैशाख का महीना जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी को अति प्रिय है। इसी वजह से यह महीना बहुत शुभ हो जाता है। ऋषि नारद के अनुसार, वैशाख महीने को सर्वोच्च माह बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो वैशाख महीने में स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है।

वैशाख महीने में स्नान दान करने से पाप कर्मों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा अगर वैशाख महीने में कुछ विशेष उपाय किए जाए तो इससे मनुष्य को कई प्रकार के शुभ फल की प्राप्ति होती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से वैशाख माह में कौन से उपाय करके शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं? इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

वैशाख मास में लगवाना चाहिए प्याऊ

आप सभी लोगों ने देखा होगा कि की सड़क के किनारे बहुत से लोग मिट्टी के घड़े में पानी भरकर रखते हैं ताकि प्यासे लोग इस पानी को पी सके। ऐसी मान्यता है कि जो लोग वैशाख महीने में सड़क पर यात्रियों के लिए प्याऊ लगवाते हैं वह वैकुंठ लोक प्राप्त करते हैं। आपको बता दें कि प्याऊ देवताओं, पितरों और ऋषि-मुनियों को अत्यंत प्रिय है। प्याऊ लगवा कर आप थके हुए यात्रियों-लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। ऐसा करने से ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव जी सहित समस्त देवता गण की कृपा आपके ऊपर बरसती है।

राहगीरों को पिलाएं पानी

वैशाख का महीना सबसे श्रेष्ठ माना जाता है इसलिए आप इस महीने में राहगीरों और प्यासे व्यक्तियों को पानी जरूर पिलाएं। ऐसी मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति वैशाख महीने में प्यासे लोगों को पानी पिलाता है तो उसको सभी प्रकार के दानों के समान पुण्य और सब तीर्थों के दर्शन के समान फल की प्राप्ति होती है। अगर आप यह पुण्य कार्य करते हैं तो इसके जरिए आपको त्रिदेव की भी कृपा प्राप्त होगी।

करें अन्न दान

जो व्यक्ति अन्न का दान करता है उसको बहुत शीघ्र पुण्य की प्राप्ति होती है। इस संसार में अन्न के समान कोई अन्य दान नहीं माना जाता है। आप वैशाख महीने में दोपहर में आए हुए ब्राह्मण मेहमान या भूखे जीव को भोजन जरूर कराएं। इससे आपको अनंत पुण्य फल की प्राप्ति होगी।

पादुका एवं चटाई का करें दान

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि वैशाख का महीना भगवान विष्णु जी को अति प्रिय है। अगर इस महीने में कोई व्यक्ति जरूरतमंदों को पादुका या जूते-चप्पल दान करता है तो वह यमदूतों का तिरस्कार करके भगवान श्री हरि के लोक में जाता है। ऐसा करने से निद्रा से दु:ख का नाश हो जाता है। निद्रा से थकावट दूर हो जाती है। इसलिए व्यक्ति को तिनके या खजूर आदि के पत्तों से बनी हुई चटाई का दान वैशाख महीने में जरूर करना चाहिए। इससे जीवन के सारे दु:खों का नाश हो जाएगा।

पंखा करें दान

वैशाख महीने में बहुत ज्यादा भीषण गर्मी पड़ती है। धूप की वजह से लोगों का बुरा हाल हो जाता है। इसलिए धूप और मेहनत से पीड़ित ब्राह्मण को जो व्यक्ति पंखे से हवा कर शीतलता प्रदान करता है वह सिर्फ इतने से ही निष्पाप होकर भगवान का पार्षद हो जाता है। आप वैशाख महीने में ताड़ का पंखा दान करें। इससे जीवन के समस्त पापों का नाश हो जाता है।

Back to top button