राशिफल

Rashifal 8 April: आज का दिन इन 6 राशि वालों के लिए रहेगा अनुकूल, थोड़े प्रयास से काम बनेंगे

हम आपको गुरुवार 8 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 8 April 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको मामूली बातों पर गुस्सा आ सकता है। इसलिए अपने व्यक्तित्व में सरलता बनाए रखें। आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अपने विचार रखना अच्छा है लेकिन दूसरों को जो कहना है उसे सुनना भी अच्छा है। आप कुछ नया पढ़ना, देखना और सुनना पसंद करेंगे। प्रेम जीवन में क्रिएटिव रहने का फायदा मिलेगा। अपने प्रिय को इंप्रेस कर पाएंगे। आप धैर्य और संयम रखें। लंबित कार्य बनेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ईश्वर में आस्था बढ़ेगी। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आपके अन्दर पॉजिटिव बदलाव आयेगा। जिससे आगे चलकर लोग आपसे खुश रहेंगे। आज आपको अपनी समस्या को हल करने की विधि में उतरना होगा। आपका कोई खास दोस्त कारोबार में साझेदारी के लिए आपसे कह सकता है। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। निवेशादि से लाभ होगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके ट्रांसफर के योग चल रहे हैं। आपको दो लोगों की समस्याओं के बीच फंसने की सबसे अधिक संभावना है। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी से रिश्ता जोड़ते समय सतर्क रहें। जीवन साथी के क्रोध को लेकर परेशान रहेंगे। किसी खास काम को लेकर कोई शानदार योजना बनायेंगे। आज परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार वालों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। लम्बे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज ठीक हो जायेगी। धन आगमन की संभावना रहेगी। कोई लंबित कार्य पूर्ण होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कारोबार को बढाने के नए विचार अपके दिमाग में आएंगे। आपका असंतोष भी बढ़ता चला जाएगा जिसका कुछ न कुछ असर आपके नजरिए पर पड़ना लाजमी है। महिलाएं आज आपना घरेलू काम समय से पहले पूरा कर लेंगी। इस राशि के आविवाहितों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, शादी के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव आयेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसायी यात्रा में व्यस्त रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि आपकी उम्मीदें अपने प्रिय से कुछ ज्यादा हो गई हैं। दूसरे लोगों की राय का सम्मान करना बहुत महत्वपूर्ण है। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम का आनंद आएगा और उनकी स्थिति मजबूत होगी। अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

गुस्सा आज उचित नहीं है। नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी। बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। विद्यार्थियों और वकीलों के लिए दिन ठीक है। बेहतर होगा कि आप अपने काम और व्यवसाय पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। प्रेम प्रसंग परेशान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका पूजा-पाठ में मन लगेगा। अपनी मेहनत की तुलना में भाग्य के भरोसे चलने से बचना होगा ताकि आपकी सूझबूझ बनी रहे। किसी भी ख़र्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। अनावश्यक रूप से क्रोध रक्तचाप बढ़ा सकता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पहले से है तो बहुत सजग रहने की आवश्यकता है। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। यदि व्यापार को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो किसी को बड़े व्यक्ति को मध्यस्थ रखें, निर्णय आपके पक्ष में होने कि संभावना है। आज उन्नतिकारक दिन है। आय-सम्पति के लिए शुभ दिन है। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। संतान के व्यवहारिक पक्ष पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप धार्मिक प्रसंग में उपस्थित रह सकेंगे। असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। महत्वपूर्ण कार्य कर पाने में सक्षम रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कमजोर विषयों को ठीक करने में ध्यान दें। आपकी कड़ी मेहनत आपको पुरस्कृत करेगी और लोग आपके प्रयास की सराहना करेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

छात्र अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना विवाद हो सकता है। रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। गायन के क्षेत्र में रूचि रखने वालों को मौका मिल सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य नरम होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप अपने परिवार के साथ गुणवत्ता का समय बिताएंगे। रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर क़ाबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। व्यापार में नई-नई तरकीबों से उन्नति व मुनाफा प्राप्त होगा। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ।

आपने Rashifal 8 April का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 8 April का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 8 April 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शुभ होते हैं ये 7 संकेत, मिलने लग जाएं ये संकेत तो समझ लें काफी भाग्यवान हैं आप

Back to top button