अध्यात्म

सपने में बीमार व्यक्ति, रिश्तेदार और खुद को मरता देखने का क्या है मतलब? जानिए

सपनों की दुनिया भी बड़ी अजीब होती है। नींद में हमे कई तरह के सपने आते हैं। स्वप्न शास्त्र की माने तो सपने में दिखाई देने वाली हर चीज का अपना एक अर्थ होता है। कई बार हमे सपने में अपनी या किसी और की मौत भी दिख जाती है। ऐसे में एक पल के लिए हम भी सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर मौत से जुड़े इस सपने का क्या अर्थ है? ये एक अच्छा संकेत है या बुरा? इसका हमारी लाइफ पर क्या असर पड़ेगा? आईए जानते हैं।

सपने में बीमार व्यक्ति की मौत देखना

सपने में मौत का देखना हर बार बुरा ही हो ये जरूरी नहीं है। यदि आप सपने में किसी बीमार व्यक्ति की मौत देख लेते हैं तो इसका मतलब है कि उस बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार आने वाला है। वह व्यक्ति जल्द ही ठीक हो जाएगा।

सपने में खुद की मौत देखना

सपने में अपनी खुद की मौत देखना भी एक शुभ संकेत होता है। इसका यही मतलब है कि आपकी उम्र बढ़ जाएगी। आप ज्यादा जीने वाले हैं। इसका ये भी अर्थ है कि आपके जीवन में लंबे समय से चल रही परेशानियों का भी अब अंत हो जाएगा। यदि आप सपने में अपने किसी प्रियजन या सगे संबंधी की मौत देखते हैं तो ये भी अच्छा संकेत है। इसका मतलब है उनकी भी उम्र बढ़ जाएगी।

बार बार सपने में एक ही शख्स की मौत देखना

यदि आप अपने सपने में बार बार एक ही शख्स की मौत होती देख रहे हैं तो ये अच्छा संकेत नहीं है। इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको संभाल जाना चाहिए। भविष्य में आपके साथ कुछ बुरा हो सकता है।

मृत रिश्तेदार का आशीर्वाद देना

यदि आप सपने में अपने किसी मृत रिश्तेदार को आपको आशीर्वाद देता देखते हो तो ये अच्छा संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको किसी काम में सफलता मिलने वाली है। वह काम बिना किसी परेशानी के आराम से हो जाएगा।

तो जैसा कि आप सभी ने देखा। सपने में अपनी या किसी की मौत देखना हर बार बुरा नहीं होता है। ये कभी कभी अच्छे संकेत के सूचक भी होते हैं। इसलिए अगली बार सपने में मौत दिख जाए तो घबराएं नहीं बल्कि इन संकेतों को समझ उसके हिसाब से अपनी प्लानिंग करें।

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी पसंद आई होगी। यदि हाँ तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें।

Back to top button