अध्यात्म

शुभ होते हैं ये 7 संकेत, मिलने लग जाएं ये संकेत तो समझ लें काफी भाग्यवान हैं आप

शास्त्रों में कुछ ऐसे संकेतों का जिक्र किया गया है, जो कि काफी शुभ माने जाते हैं और इनका घटित होना जीवन में सुख आने से जुड़ा होता है। अगर नीचे बताए गए संकेत आपके साथ घटित होते हैं। तो समझ लें की आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं और जीवन के दुखों का अंत होने वाला है। तो आइए जानते हैं, इन संकेतों के बारे में।

शुभ होते हैं ये 7 संकेत –

अचानक से गाय का मिलना

अगर आपको अचानक से घर के बाहर गाय दिख जाए तो समझ लें की आपका भाग्य खुलने वाला है। घर के बाहर गाय का आना सुखों के आने का संकेत होता है। साथ में ही कोई शुभ समाचार मिलने का संकेत भी ये माना जाता है। घर के सामने आकर गाय अगर रंभाने लगे तो भविष्य में धन प्राप्ति होती है।

जब फड़कने लगे आपका ये अंग

अगर बाजू का मध्य भाग फड़कता है तो समझें की आने वाला समय सुखों से भरा होगा। आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बन गई है और रुका हुआ धन वापस से मिलने वाला है।

घर पर तोता का आना


घर पर तोता उड़कर आ जाए तो समझना कि आपका भाग्य खुलने वाला है। घर में तोते का आना बहुत ही अच्छा संकेत होता है। इसके अलावा तोते का बोलना या पंख फड़फड़ाना बहुत ही शुभ घड़ी आने की निशानी होती है। ऐसी घटना को सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है।

छिपकली का आना

घर में अगर छिपकली आ जाए तो ये भी शुभ संकेत माना जाता है। घर में छिपकली का आना मां लक्ष्मी के प्रतीक से जुड़ा होता है। इसी तरह से अगर छिपकली आपके ऊपर गिर जाए। तो ये भी शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि आपको कहीं से धन मिलने वाला है और सोया हुआ भाग्य खुलने वाला है। इसलिए छिपकली दिखने पर पर या माथे पर छिपकली गिरने पर आप डरें नहीं।

दूध ले जाता दिखे कोई

सुबह के समय अगर कोई दूध ले जाता दिखे। तो ये शुभ समाचार मिलने का संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि कहीं से आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

घर की छत में उल्लू का आना

घर की छत पर उल्लू का बैठा दिखना अच्छा माना जाता है। दरअसल उल्लू मां लक्ष्मी का वाहक होता है और अगर ये आपके घर की छत पर आ जाए तो इसका अर्थ है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं और उन्होंने आपके घर में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा मोर पंख मिलना, सड़के पर पैसे गिरे हुए मिलना व बिल्ली का रास्ता काटना भी शुभ संकेतों में गिना जाता है।

सपने में भगवान का आना

सपने में देवी-देवताओं का दिखाई देना दुखों का अंत होने का संकेत होता। वहीं अगर सपने में कमल का फूल दिखे तो ये धन लाभ से जुड़ा संकेत हैं।

Back to top button
?>