राशिफल

100 वर्षों बाद महाशिवरात्रि पर बने दुर्लभ संयोग, जानिए सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से ब्रह्मांड में कई दुर्लभ संयोग बनते हैं, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस महाशिवरात्रि पर करीब 100 सालों के बाद शुभ संयोगों का मिलन हो रहा है, जिसकी वजह से महाशिवरात्रि के पर्व का महत्व और बढ़ गया है। आपको बता दें कि महाशिवरात्रि पर श्रवण-धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शिव योग और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है।

ज्योतिष गणना के अनुसार दुर्लभ संयोग का सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरुर डालेंगे। आखिर किन राशि वालों को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी और किसको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं आपकी राशियों पर इसका प्रभाव

आइए जानते हैं महाशिवरात्रि पर बने दुर्लभ संयोग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग उत्तम लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। निवेश संबंधित योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलेगा। बच्चों की तरफ से सभी चिंता खत्म होगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों के महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से व्यापार में तेजी आने की संभावना है, जिससे धन लाभ के सभी मार्ग खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कार्य क्षेत्र में लगातार प्रगति हासिल करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। आप अपने गुप्त शत्रुओं को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के मुनाफे में वृद्धि हो सकती है। आपका मन शांत रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

तुला राशि वाले लोगों के ऊपर महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य पूरे कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। विद्यार्थियों को कैरियर से संबंधित कोई शुभ सुचना मिल सकती है।

धनु राशि वाले लोगों को महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से कहीं रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी कठिन मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लगातार उन्नति प्राप्त करेंगे। आत्मविश्वास चरम सीमा पर रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। भावशाली लोगों का साथ मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोगों को महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से कामकाज में भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार के लोगों के साथ आप हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। यदि कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पति-पत्नी एक दूसरे को ठीक प्रकार से समझेंगे। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का मन धर्म-कर्म में अधिक रहेगा। आपका भाग्य पूरा साथ देने वाला है। महाशिवरात्रि पर बन रहे दुर्लभ संयोग की वजह से नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। मकान बनाने का सपना पूरा होगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से कैरियर में लगातार आगे बढ़ेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर दुर्लभ संयोग का मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। काफी संघर्षों के बाद आपको अपने काम में सफलता हासिल होगी। पारिवारिक परेशानियों से कुछ राहत मिलती हुई नजर आ रही है। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपने खर्चों पर लगाम रखने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। कारोबार ठीक-ठाक चलेगा। किसी भी यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें अन्यथा चोट या दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

कर्क राशि वाले लोगों का समय थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। भाई-बहनों की तरफ से चिंता अधिक रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। आमदनी के अनुसार खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। शरीर में आलस अधिक रहेगा, जिसके कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। व्यापार की स्थिति ठीक नहीं है क्योंकि आपको घाटा होने की आशंका नजर आ रही है इसलिए आप सतर्क रहें। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। अचानक खास लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहने वाला है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय काफी भागदौड़ बड़ा नजर आएगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस होगी। अधिनस्थ कर्मचारी आपकी मदद कर सकते हैं। व्यापार में लाभ की स्थिति बन रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी होने की संभावना है इसलिए किसी भी मामले को आप शांति पूर्वक समझाने की कोशिश करें। धर्म-कर्म के कार्यों में समय व्यतीत करेंगे। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को दुर्लभ संयोग का मिलाजुला फल मिलेगा। कार्य, व्यवसाय के क्षेत्र में थोड़ा अधिक तनाव बढ़ सकता है, जिसको लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। बनते बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मन में निराशा के बादल छाए रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। उन्नति के मार्ग में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। काम के सिलसिले में आप किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें। आपको अपने सभी कार्य स्वयं पूरे करने होंगे।

Back to top button