समाचार

हैवान बना पति, पत्नी पर शक के चलते काट दी हाथ की हथेली और पैर का पंजा

शक बहुत ही बुरी चीज होती है। एक बार किसी के दिमाग में शक का कीड़ा बैठ जाए तो फिर वह आसानी से बाहर नहीं निकलता है। इस शक के चलते उसका दिमाग भी खराब हो जाता है और वह गुस्से में कुछ भी उल्टी सीधी हरकत कर सकता है। अब मध्य प्रदश के भोपाल की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक पति ने अपनी बीवी पर शक किया और गुस्से में उसके एक हाथ की हथेली और पैर का पंजा काट दिया।

निशातपुरा थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान के अनुसार यह हैरान कर देने वाला मामलता निशातपुरा स्थित पारस कॉलोनी का है। यहां देर रात करीब 11:30 बजे होशंगाबाद निवासी 32 वर्षीय प्रीतम सिंह सिसोदिया शराब के नशे में घर आया। यहां उसने देखा कि उसकी पत्नी संगीता फोन पर किसी से बातचीत कर रही है। यह बात उसे पसंद नहीं आई। उसने पत्नी के चरित्र पर शक किया।

जल्द ही पति पत्नी के बीच का झगड़ा बढ़ गया। ऐसे में पति ने फरसे से पत्नी पर हमला कर उसका बाएं पैर का पंजा  और बाएं हाथ की एक हथेली काट दी। इस हमले के बाद पत्नी वहीं गिरकर बेहोश हो गई। यह सब देख उसका 7 साल का बच्चा जोर जोर से रोने लगा। शोर सुन आसपड़ोस के लोग जमा हुए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

जब पुलिस मौके पर आई तो पति हाथ में फारसा लिए कमरे में ही खड़ा था। वह पुलिस के ऊपर हमले की बात भी कर रहा था। हालांकि पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया और उसे समझा-बुझाकर गिरफ्तार कर लिया। उधर घायल पत्नी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक प्रीतम एक मजदूर है जबकि उसकी बीवी इंदौर की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। वह इंदौर से भोपाल 15-15 दिन की छुट्टी लेकर आती रहती है। बीवी की यही बात उसके पति प्रीतम सिंह सिसोदिया को पसंद नहीं आती थी। इसलिए मंगलवार को जब उसने पत्नी को किसी और से फोन पर बात करते हुए देखा तो शराब के नशे में अपना आपा खो दिया और बीवी की हथेली और पंजा काट दिया।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये खबर पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूले। यदि आपके अंदर भी शक का कीड़ा है तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल फेंके। ऐसा नहीं किया तो आपके घर में भी लड़ा झगड़ा होना तय है।

Back to top button