राशिफल

आज बन रहा शिव योग, इन राशियों का शानदार होगा वक़्त, वहीं ये राशियां रहें बचके, जानिए प्रभाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्मांड में ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती स्थिति की वजह से कई योगो का निर्माण होता है, जिनमें से कई शुभ योग होते हैं तो कई अशुभ योग भी होते हैं जिनका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में इनकी स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति विपरीत होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां आने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्र मिलकर शिव योग का निर्माण कर रहे हैं, जिसका सभी राशि के लोगों के जीवन पर कुछ ना कुछ असर जरूर देखने को मिलेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में

आइए जानते हैं शिव योग की वजह से किन राशियों को मिलेगा उत्तम फल

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर शिव योग का प्रभाव उत्तम रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको इसका भारी मुनाफा मिल सकता है। घर-परिवार के लोग आपके अच्छे व्यवहार से काफी खुश रहेंगे। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। करियर में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। महत्वपूर्ण योजनाएं समय पर पूरी होंगी।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय शानदार रहेगा। शिव योग की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। रिश्तो में मिठास आएगी। मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी महिला मित्र की मदद से आपको भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर हासिल होंगे।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शिव योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। कारोबार को बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों से बड़े अधिकारी काफी खुश रहेंगे।

कन्या राशि वाले लोग काम के प्रति काफी सक्रिय रहेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। शिव योग की वजह से आर्थिक मुनाफा मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार कर सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय खुशियों से भरपूर रहेगा। शिव योग की वजह से शादीशुदा लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। पति-पत्नी एक दूसरे का पूरा सपोर्ट करेंगे। किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। बिजनेस में भारी फायदा मिलेगा। पुराने दोस्तों की मदद से कारोबार आगे बढ़ा सकते हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों के ऊपर शिव योग का शानदार प्रभाव देखने को मिलेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। छात्रों को करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए समय बहुत ही शुभ नजर आ रहा है। ऑफिस में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक स्तर पर लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद ख़त्म हो सकते है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपको उम्मीद से कम लाभ मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने होंगे। गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहें क्योंकि यह आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यस्थल में कार्यभार अधिक रहेगा। रुके हुए कामों में सहयोगी आपकी मदद कर सकते हैं। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन विषयों को समझने में थोड़ी दिक्कत महसूस हो सकती है परंतु आपको शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप बखूबी तरीके से निभाएंगे। कामकाज के सिलसिले में बनाई गई योजनाओं को आप किसी के सामने उजागर ना करें अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने स्वभाव पर काबू रखना होगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उधार पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा धन हानि हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, पुरानी सारी गलतियां दूर होंगी। बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की आवश्यकता है अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है।

मकर राशि वाले लोगों के ऊपर इसका प्रभाव ठीक-ठाक नजर आ रहा है, जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी परंतु आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान निकल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नए-नए लोगों से जान पहचान हो सकती है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। आपको अपने खर्चों पर लगाम रखना होगा। लाभ के कई नए अवसर आपको मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। ऑफिस के काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा।

मीन राशि वाले लोगों का समय लगभग ठीक रहेगा परंतु घरेलू कामों में आप अधिक व्यस्त हो सकते हैं। शरीर में थकान महसूस होगी। कारोबार को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। पिता की पूरी सहायता मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य के मामले में आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। खानपान में सुधार करने की जरूरत है।

Back to top button