अध्यात्म

17 मार्च को मीन राशि में हो रहा है शुक्र का गोचर, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा इसका असर

शुक्र ग्रह 17 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने वाला है। शुक्र का ये गोचर 17 मार्च को सुबह 02 बजे होगा। सुख, संपत्ति का कारक ग्रह माने जाने वाला शुक्र 10 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशि के जातकों का भाग्य खुल जाएगा, तो कुछ लोगों को थोड़ी सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने से आपके जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है, आइए जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र के गोचर का शुभ असर देखनें को मिलेगा और मेहनत करने पर तरक्की मिल जाएगी। हालांकि 17 मार्च से 10 अप्रैल के बीच सतर्क रहें और सोच समझकर ही फैसले लें। खर्च में वृद्धि हो सकती है और यात्रा करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। आय के विकल्प खुलेंगे। परिवार वालों के साथ रिश्ते और अच्छे होंगे। जीवन साथी का साथ मिलेगा। कुल मिलाकर ये गोचर वृषभ राशि के लिए उत्तम साबित होने वाला है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है। उनका रिश्ता तय हो सकता है। नौकरी के लिए भी ये समय अच्छा है। सोचे हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। परिवार का साथ मिलेगा और नए वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क राशि

इस राशि पर शुक्र का शुभ असर पड़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर हो जाएंगे। हालांकि थोड़ा सा सर्तक रहें। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। तो ज्यादा बेहतर होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोग पैसों का निवेश सोच समझकर करें। किसी भी गलत जगह पैसे लगाने से बचें। किसी के साथ विवाद न करें। सभी से अच्छे से बात करें। सेहत का खासा ध्यान रखें। जीवनसाथी को आर्थिक लाभ हो सकता है।

कन्या राशि

शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने से कन्या राशि के लोगों की लव लाइफ काफी बेहतर हो जाएगी। जीवन में खुशियां आएंगी। कन्या राशि वाले लोगों को नए अवसर भी प्रदान होंगे और नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।

तुला राशि

इस राशि के लोगों को संभलाकर रहने की जरूरत हैं। अपने क्रोध पर काबू करें। किसी से लड़ाई न करें। लव लाइफ में थोड़ी समस्याएं आएंगी। हालांकि आय के लिए ये समय उत्तम रहेगा और आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

शुक्र देव की कृपा इस राशि के लोगों पर बनीं रहेगी। इस राशि के लोगों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। शादी का योग भी बन रहा है।।

धनु राशि

मीन राशि के शुक्र में प्रवेश करने से धनु राशि के लोगों पर मिलाजुल असर देखने को मिलेगा। इस दौरान आर्थिक हानि का सामना करने पड़ सकता है। हालांकि जीवन में भौतिक सुख बढ़ेगा, लेकिन परिवार में मतभेद भी हो सकता है। काफी सोच समझकर हर कार्य करें और किसी से भी विवाद न करें।

मकर राशि

मान, सम्मान, पद में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के  साथ संबंध बेहतर होंगे। जैसा सोचा है वैसा हो जाएगा। कुल मिलाकर ये समय अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र का ये राशि परिवर्तन अच्छा साबित होने वाला है। इस राशि के लोगों को अचानक से धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बस इस राशि के लोग वाणी और क्रोध पर संयम रखें। जीवन साथी के साथ प्यार से रहें और लड़ाई करने से या विवाद करने से बचें।

मीन राशि

इस राशि में शुक्र ग्रह का गोचर है। मीन राशि के लोगों को कार्य में तरक्की मिलेगी। नौकरी नई जगह लग सकती हैं। परिवार के साथ रिश्ते ओर मजबूत होंगे।

Back to top button