राशिफल

श्रीहरि के आशीर्वाद से इन 4 राशियों के हाथ लगेगी बड़ी कामयाबी, कार्यों की रुकावटें होंगी दूर

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल हर किसी मनुष्य के जीवन को प्रभावित करती है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में एक के बाद एक कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। प्रकृति के इस नियम का हर किसी मनुष्य को सामना करना पड़ता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की चाल शुभ संकेत दे रही है। इन राशि वालों के ऊपर श्रीहरि का आशीर्वाद बना रहेगा और कोई बड़ी कामयाबी हाथ लग सकती है। कामकाज में आ रही रुकावट दूर होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा श्रीहरि का आशीर्वाद है

मेष राशि वाले लोगों को श्री हरी के आशीर्वाद से व्यवसाय से संबंधित मामलों में की गई भागदौड़ का अच्छा नतीजा मिलेगा। कामकाज में सफलता प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूर्ण कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। आमदनी के अच्छे स्रोत हासिल हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय बहुत ही शुभ रहेगा। श्री हरि के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे, जिससे आपके चेहरे पर खुशी साफ नजर आएगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। बिजनेस में लाभदायक स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने को मिल सकता है। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर श्रीहरि का विशेष आशीर्वाद बना रहेगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। आपको अपने कामकाज में प्रभावशाली लोगों की मदद प्राप्त हो सकती है। व्यापार में विस्तार होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों का दिल जीत सकते हैं। आपके सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कन्या राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। पारिवारिक चिंता दूर होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों का समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आपको अपने सभी कार्य समय पर निपटाने होंगे। कार्यालय में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी पुरानी बात को लेकर मन में चिंता उत्पन्न हो सकती है। आप बेकार का तनाव मत लीजिए। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। घर में अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। धार्मिक कामों में अधिक धन खर्च होगा। ईश्वर की भक्ति से आपका मन शांत रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। संपत्ति के कामों में लाभ मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। संतान पक्ष से हर्षवर्धन समाचार प्राप्ति के योग है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। आप थोड़े चिड़चिड़े हो सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे आप काफी हताश रहेंगे। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ सुधार करने की कोशिश करेंगे। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में पिता की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी भी यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। कार्यभार अधिक होने के कारण परिवार के लिए समय निकालना काफी कठिन रहेगा। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अनजान लोगों के ऊपर जल्दी से भरोसा मत कीजिए।

मकर राशि वाले लोग अपने जीवन में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी का प्रोग्राम हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना को लेकर आप थोड़े अधिक परेशान नजर आ रहे हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। अचानक दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अगर आप किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक व्यतीत होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग ले सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वाले लोग अपने परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। धार्मिक कामों में अधिक धन खर्च होगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से कष्ट उत्पन्न हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

Back to top button