राशिफल

सूर्य कृपा से इन 6 राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, कामकाज में आएगी तेजी

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार चाल बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सकारात्मक नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। उसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति प्रबल रहेगी। सूर्य देव की कृपा से इन राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और ये अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। तो चलिए जानते हैं आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर सूर्य देव की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको उत्तम फल प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। दूर संचार माध्यम से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। अचानक किसी पुराने निवेश का शीघ्र ही परिणाम मिल सकता है। खास लोगों से संपर्क बनेंगे। किसी प्रिय मित्र से फोन पर बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि वाले लोगों को सूर्य देव की कृपा से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। आपको अपनी भागदौड़ का अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। जीवनसाथी से प्रेम की प्राप्ति होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे को ठीक प्रकार से समझ पाएंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बेहद शुभ नजर आ रहा है। आपके प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। सूर्य देव के आशीर्वाद से आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार के क्षेत्र में लगातार उन्नति हासिल करेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में वृद्धि होने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों के आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। आपकी किस्मत पूरा साथ देने वाली है। मन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके रुके हुए कामों में तेजी आ सकती है। व्यापार में लगातार सफलता हासिल करेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के कुछ नए मौके हाथ लग सकते हैं, इसलिए आप इसका फायदा उठाएं। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों को सूर्य देव के आशीर्वाद से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय अच्छा चलेगा। आपको कोई बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

कुंभ राशि वाले लोगों को विदेश से कोई शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल और अधिक खुशहाल बनेगा। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। सूर्यदेव के आशीर्वाद से सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। मकान या वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मेष राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होगा। संतान पक्ष से निराशाजनक समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी मायूस रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों का हावी मत होने दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में आप कुछ अलग करने की कोशिश कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी हर कदम पर सहयोग देगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

वृषभ राशि वाले लोग अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयासों से सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक बिजनेस में पिता का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, इसलिए आमदनी के अनुसार खर्च पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय मिला-जुला रहने वाला है। आपकी कोई कीमती चीज गुम या चोरी होने का भय बना हुआ है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बनता-बनता अधूरा रह सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव अधिक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ समय व्यतीत करके आपके मन को खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपका अधिक मन लगेगा। व्यापार की स्थिति सामान्य रहने वाली है। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी हो सकती है।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आप अपने खानपान में सुधार कीजिए। घर की आर्थिक स्थिति को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। फिजूलखर्ची पर लगाम रखें, जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च कीजिए। व्यापार सामान्य रहेगा। व्यापार के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा।

मकर राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद या झगड़े से दूर रहना होगा। बच्चों की तरफ से चिंता अधिक लगी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको काफी हद तक सफलता मिल सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी जिससे शारीरिक थकान और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में अधिक धन खर्च हो सकता है। दोस्तों से आर्थिक सहायता मिल सकती है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

Back to top button