राशिफल

सालों बाद राहु-मंगल की युति से बना अंगारक योग, ये 3 राशियां रहें सतर्क, बाकी भी जानें अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति लगातार बदलती रहती है जिसकी वजह से सभी मनुष्य के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृषभ राशि में अंगारक योग का निर्माण हुआ है। दरअसल, मंगल और राहु अगर किसी भी राशि और भाव में एक साथ आ जाते हैं तो इसके कारण अंगारक योग बनता है।

ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को अच्छे योग में शुमार नहीं किया जाता। आपको बता दें कि 22 फरवरी को मंगल शुक्र की राशि वृषभ में आए थे। जहां पर पहले से ही राहु विराजमान था। ऐसी स्थिति में अंगारक योग का निर्माण हो रहा है। इस खतरनाक योग की वजह से सभी राशि वालों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। तो चलिए जानते हैं अंगारक योग का आपकी राशियों पर कैसा असर रहने वाला है।

आइए जानते हैं अंगारक योग का किन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

कर्क राशि वाले लोगों को अंगारक योग की वजह से काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें। आपके जीवन में बहुत सी चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए विषम परिस्थितियों में आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाते समय गाड़ी सावधानीपूर्वक चलाएं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बच्चों की तबीयत खराब होने की संभावना नजर आ रही है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से बहसबाजी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। घरेलू सुखों में कमी आ सकती है। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आप बेकार का तनाव मत लीजिए। नौकरी के क्षेत्र में किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आप सावधानी बरतें।

धनु राशि वाले लोगों को धन से संबंधित मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्य क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आप किसी भी मामले को शांति पूर्वक बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।

आइए जानते हैं किन राशियों का समय रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों का समय शुभ रहेगा। आप अपने करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे उसमें शीघ्र ही कामयाबी मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। पारिवारिक माहौल में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का उत्तम नतीजा मिलेगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। आप अपने सपनों को साकार करने में सफल रहेंगे। व्यापार में धन लाभ मिलने की संभावना है। कोई लाभदायक समझौता हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। भाग्य पूरा साथ देगा।

मिथुन राशि वाले लोगों का समय अति उत्तम रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप एक साथ कई कामों को करने में सक्षम होंगे। कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के कुछ शानदार मौके हाथ लग सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

सिंह राशि वाले लोगों को बेहद शुभ फल की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उन्नति मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपका भाग्य भरपूर सहयोग देगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय बेहद शुभ रहेगा। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरा कर सकते हैं। आप अपनी योजनाओं के अनुसार सभी कार्य संपन्न करेंगे, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि वाले लोगों को अपने जीवन में शुभ नतीजे मिलेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। आप कहीं पर पैसा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा फायदा देखने को मिल सकता है।

मकर राशि वाले लोग अपने जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विदेश में काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आने की संभावना है।

कुम्भ राशि वाले लोगों को अपने जीवन में लगातार सफलता हासिल होगी। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम हासिल होंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता हासिल होगी।

मीन राशि वाले लोग अपने घर-परिवार के लोगों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आप अपने हर कार्य में सफलता हासिल करेंगे। कला और संगीत के प्रति झुकाव हो सकता है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती होगी, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा।

Back to top button