दिलचस्प

दादी-पोते की जोड़ी ने किया धमाकेदार डांस, देखकर रैपर बादशाह भी हुए इंप्रेस, बोले- दादी आप मेरी..

आज के जमाने में सोशल मीडिया (Social Media) अपना हुनर दिखाने का एक अच्छा माध्यम बन गया है। इस पर अपने टेलेंट का वीडियो डालकर कोई भी फेमस हो सकता है। इसकी एक अच्छी बात ये भी है कि अपना हुनर दिखाने के लिए आपको अपनी उम्र की परवाह भी नहीं करनी पड़ती है। यहां हर उम्र का शख्स वायरल और फेमस हो सकता है। अब इंटरनेट पर वायरल हो रही इस दादी-पोते की जोड़ी को ही ले लीजिए। ये लोग अपने डांस से इतने ज्यादा फेमस हो गए हैं कि लोकप्रिय रैपर बादशाह (Rapper Badshah) ने भी इनका एक डांस वीडियो (Dance Video) अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

दादी पोते की यह जोड़ी अब अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहल्का मचा रही है। ये जोड़ी तमिलनाडु (Tamil Nadu) की रहने वाली है। ये लोग पिछले कुछ महीनों से अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। हाल ही में दादी पोते की इस जोड़ी को फैंस का बहुत प्यार मिल रहा है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बड़े बड़े सेलिब्रिटीज भी इनके डांस को पसंद कर रहे हैं। इनका डांस अब सोशल मीडिया पर लोगों के दिल जीत रहा है।

अक्षय पार्थ नाम के वह बंदे हैं जो अपनी दादी के साथ किए डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। वे अक्सर अपनी रॉकिंग दादी के साथ डांस कर सबका मनोरंजन करते रहते हैं। नतीजा ये हुआ कि दादी-पोते की यह जोड़ी सुपरहिट हो गई। जल्द ही इनके वायरल होने पर मशहूर रैपर बादशाह (Rapper Badshah) का ध्यान भी इन पर गया। बादशाह ने इनका जो डांस वीडियो शेयर किया है उसमें वह रैपर के ही म्यूजिक सॉन्ग ‘टॉप टकर’ (Top Tucker) पर डांस कर रहे हैं।

दादी पोते का डांस देख रैपर बादशाह काफी इंप्रेस दिखाई दिए। उन्होंने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – ‘दादी आप मेरी टॉप टकर (Top Tucker) हो।’ बताते चले कि उनका यह गाना भी टॉप टकर पर ही बेस्ड है। इस वीडियो को अब सोशल मीडिया पर बहुत प्यार दिया जा रहा है। चलिए बिना किसी देरी के आपको यह वीडियो दिखा देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)


रैपर बादशाह द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अभी तक एक लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस गाने पर ‘सुपर 30’ फेम मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) और सिंगर पायल देव (Singer Payal Dev) ने भी कमेंट कर तारीफ़ों के पूल बांधे हैं।

वैसे आपको दादी पोते की यह जोड़ी कैसी लगी?

Back to top button