राशिफल

Rashifal 13 February: आज का दिन इन 6 राशियों के लिए रहेगा शुभ, अचानक धन लाभ के हैं प्रबल योग

हम आपको शनिवार 13 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 February 2021

साल के पहले चंद्रगहण के बाद शनि बदल लेगा राशि, इससे इन राशियों पर होगा खास प्रभाव

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद विवाद हो सकता है। आपका जीवनसाथी आज चिड़चिड़ा स्वभाव का हो सकता है। आपके बच्चे का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। स्वयं के मन को शांति बनाए रखनी पड़ेगी तभी आप हर काम ठीक से कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। व्यापारियों को आज अतिरिक्त प्रयास में लगना पड़ेगा। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज प्रोपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। स्वभाव में क्रोध पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। पेपरवर्क पूरा ना होने से आज आपका कोई जरुरी कार्य कुछ देर के लिए रुक जायेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। प्रियजनों के साथ हुई मुलाकात से मन आनंदित होगा। आप अपनी कला का प्रदर्शन करने में सफल होंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह बहुत ही शानदार दिन है। मन में कई तरह के भाव आते-जाते रहेंगे। बेहतर होगा कि आज नई योजनाओं पर काम करने का विचार टाल दें। बनते कार्यों में बाधा आने से मन खिन्न रह सकता है। गैर जरूरी खर्चे भी होंगे। ऐसी नई नई जानकारियां मिलेंगी जिससे आपको बड़ा आर्थिक लाभ होगा। साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शत्रु पक्ष प्रभावी रहेगा। आज आपके खर्चों की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। आपके वरिष्ठ आपसे प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतित होगा। गुस्सा न करें और अनावश्यक रूप से लोगों के साथ बहस न करें। अपना काम सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ करें। घर परिवार में चल रही समस्या धीरे-धीरे सुलझ सकती है। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप कारोबार में लाभ उठा सकते हैं। आपको चिंतामुक्त होकर अपने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच खुशी के लम्हे तलाशने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में निकटता बढेगी। किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। बात-चीत में हल्के शब्दों का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन विनोदी मिजाज और मधुर वाणी की वजह से लोग आपसे मिलकर खुश होंगे। अस्वस्थता हावी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बैंकिंग क्षेत्र के लोगों के लिए व्यस्त दिन होगा। मामलों को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने का समय है। आप धार्मिक गतिविधियों की ओर बहुत आकर्षित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल रहेंगी। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिए, तो वह वापस मिल सकता है। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी होगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अच्छी सोच और समझदारी से आप विभिन्न क्षेत्रों में लाभ उठा सकते हैं। कुछ लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी। अपने व्यवहार में नर्मी लाएं, यात्रा के योग हैं। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करने की आवश्यकता है जिसके साथ आप असहज महसूस कर रहे हैं। काम काज में तेजी रहेगी। अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे।आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप अपना नजरिया आस-पास के ऐसे लोगों को बताएँ जो महत्वपूर्ण निर्णय लेते हों, तो आपको लाभ होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अच्छी नौकरी पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ेगी। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने से दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से यह एक ख़ुशी का दिन होगा। आज किसी धार्मिक गुरु या ज्ञानी पुरुष से आपकी भेंट हो सकती है, जो आपकी काफी मदद करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके काम आएगा। आपके वो काम भी पूरे नहीं हो पाएंगे जिनकी प्लानिंग आपने कर रखी थी। कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपने पढ़ाई में जो मेहनत की है उसका फल आपको सफलता के रूप में मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज कार्य स्थल पर आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के सहयोग से कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे। नयें अवसरों की तलाश में भटकने से बेहतर है कि जो आप कर रहें है उसे पूरी लग्न व ईमानदारी से करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके प्रेम संबंधों में एक नई शुरुआत होने के योग बन रहे हैं। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। आपका अनुभव आपको दूसरों से अलग बनाएगा।

आपने Rashifal 13 February का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 February का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 February 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : स्फटिक की माला से करें मंत्रों का जाप, संसार के सभी सुख मिलेंगे, दुख दूर भागेंगे

Back to top button