राशिफल

मासिक राशिफल: फरवरी में इन 8 राशियों का भाग्य होगा रोशन, भाग्यशाली राशियो को मिलेगा मनवांछित फल

काफी लोगों के मन में यह प्रश्न होगा की आने वाला महीना हमारे लिए कैसा रहेगा? हम आपको फरवरी महीने का राशिफल बताने जा रहे हैं। न्यूजट्रेंड़ के इस मासिक राशिफल में आप अपनी राशि के अनुसार जान सकेंगे की आने वाला महीना आपके प्यार, करियर तथा सेहत के लिहाज से कैसा रहने वाला है। इस मासिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक महीने की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो पढ़ें Rashifal February 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस महीने आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। क्रोध की भावना अधिक रह सकती है, इसलिए मन शांत रखिएगा। आप प्रतिबद्धताओं से घिरे रह सकते हैं। आपको सच बोलने से कार्य में सफलता मिलेगी। संतानों के अध्ययन या अन्य मामलों के पीछे धन खर्च या पूंजी निवेश होगा। परिजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मन दुखी हो सकता है। भाई-बंधुओं एवं स्नेहीजनों से मेलजोल बढ़ेगा।

प्यार के विषय में : प्यार संबंध में इस महीने तनातनी का माहौल रहेगा।

करियर के विषय में : करियर से जुडी कोई बड़ी खुशखबरी इस महीने आपको मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आप अपने स्वास्थ्य को लेकर पहले से ज्यादा सजग दिखाई देंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस महीने विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा। अधिकारी कार्यशैली से प्रसन्न होंगे। हर काम में तरक्की करने में सफल हो सकते हैं। भागीदारों की तरफ से आपको अच्छी साझेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी- ख़ास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीक़े से चीज़ों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो।

प्यार के विषय में : प्यार की तलाश में भटक रहे लोगों को प्यार में सफलता मिल सकती हैं।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह महीना भाग्यशाली साबित होगा।

हेल्थ के विषय में : पूरे महीने आप सेहतमंद रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में कोई परेशानी नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

फरवरी में आप कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। कुछ अच्छे अवसर आपको मिलेंगे, जिसका आप पूरा लाभ उठाएंगे। व्यावसायिक मोर्चे पर यह लाभदायक माह रहेगा। वित्तीय मोर्चे पर चीज़ें अनुकूल रहेंगी क्योंकि आप शेयर बाज़ार से लाभ हासिल कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार में किसी महत्वपूर्ण कार्य या कार्य के लिए आपको कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : इस महीने पार्टनर से आपको सरप्राइज मिल सकता है। पार्टनर का मिजाज अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरीपेशा लोगों को भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। करियर संबंधी मामलों में सावधान रहें।

हेल्थ के विषय में : पुराने रोग खत्म होंगे और सेहत में सुधार होने के संभावना है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस महीने आपको किसी मित्र का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपनों से लाभ होगा। इस महीने स्वजनों से भेंट होगी। मित्रों के साथ अत्यधिक समय न बिताएं अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। राजनीतिक स्तर पर कुछ करना चाहते हैं तो, सामाजिक स्तर पर सक्रिय होना जरूरी है। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा महीना है।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम संबंधों में तनाव रहेगा। जिसका असर आपकी रोमांटिक जिंदगी पर भी पड़ेगा।

करियर के विषय में : अगर आप नौकरी के लिये प्रयास कर रहे हैं तो इस महीने आपका प्रयास सफल होगा।

हेल्थ के विषय में : आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पेट संबंधी रोग हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस महीने नौकरी में आपकी पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। आपकी सृजनात्मक शक्ति श्रेष्ठ रहेगी। व्यवसायिक प्रतिद्वंदी इस महीने शांत रहेंगे। घर के मोर्चे पर एक छोटी सी गलती गलतफहमी पैदा करेगी, मगर बाद में चीजें सामान्य हो जाएंगी। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। गुजरे हुए वक्त को भुला के नया जीवन शुरू करना चाहिए।

प्यार के विषय में : प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह उत्तम महीना है।

करियर के विषय में : स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में मेहनत के अनुसार ही फल मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : योग करने से आपको मानसिक रूप से काफी शांति मिलेगी। सेहत में काफी सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस महीने आपको भावनाओं को नियंत्रण में रखने की जरूरत है। स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। बेकार की बातें करने से परहेज करें और अपने रिश्तों को और अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करें। इस महीने आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके जो भी मन में उसे कहने में संकोच नहीं करें। कार्यक्रम के प्रति ध्यान देना जरूरी होगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपको किसी से प्यार हो सकता है।

करियर के विषय में : कन्या राशि के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही बरतेंगे तो बड़ी परेशानी हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

तुला राशि वाले इस महीने काम-काज में जरूरत से ज़्यादा तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। अच्छा होगा कि आप किसी बेकार की बहस में ना पड़ें, धैर्य और नम्रता से काम लें। व्यापारी वर्ग को फायदा हो सकता हैं। झूठे आडंबर को स्वयं की शान शौकत न बनाएं। इस महीने भागीदारों और करीबी दोस्तों के साथ आपका सामना यादगार रहेगा।

प्यार के विषय में : इस महीने आपके प्रेम संबंध गहरे हो सकते हैं। पार्टनर का मिजाज भी अच्छा रहेगा।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस महीने वृश्चिक राशि वालों की धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था बढ़ सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। विवाहित लोगों को अपने पति या पत्नी को आपसी भावनाओं के बारे में पता चल सकता है। इस महीने आपकी लोकप्रियता अपने चरम पर होगी और आप दूसरों पर बहुत अधिक प्रभाव डालेंगे। छोटे बच्चों वाले माता-पिता उनके लिए चिंतित होंगे।

प्यार के विषय में : प्रेम सम्बंधो में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

करियर के विषय में : मार्केटिंग से जुड़े लोगों को इस महीने अच्छे क्लाइंट्स मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह महीना आपके लिए काफी अनुकूल है। आपके सारे काम सरलता से होंगे। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे। इस महीने आपके आय के नए स्रोत विकसित हो सकते है। आपके साथी का चिड़चिड़ा व्यवहार आपको निराश करेगा। सहयोगियों पर नजर रखें क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है।

प्यार के विषय में : आपका पार्टनर आपसे बेहद प्रेम करेगा और आपकी देखभाल करेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस करने वाले जातकों को इस महीने बड़ा धन लाभ होगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने आपको सेहत की चिंता करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस महीने सरकारी मामलों को निपटाने में जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। व्यवसायी भारी लाभ कमाएँगे और यात्रा में व्यस्त रहेंगे। सार्वजनिक क्षेत्र के लोगों के लिए एक चुनौतीपूर्ण महीना होगा। नकारात्मक लोगों से दूर रहें क्योंकि चीजें खराब हो जाएंगी, खासकर काम के मोर्चे पर। अचल संपत्ति में भारी मुनाफा होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

प्यार के विषय में : प्रेम जीवन में घबराहट देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ मामूली बहस हो सकती है।

करियर के विषय में : आपकी आमदनी में वृद्धि होगी व लेनदेन की पूर्ति के लिए पर्याप्त धन मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : इस महीने स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। पेट दर्द से परेशान रह सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

यह महीना आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। धार्मिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। इस महीने किसी बड़े समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। अगर आप थोड़ी सी समझदारी से काम लेंगे तो समाधान जल्दी निकलेगा और आपको जल्दी खुशी मिलेगी। अपने दैनिक कार्यों में सफलता के लिए पूर्ण ऊर्जा के साथ बने रहें। अपने तर्कों की प्रवृत्ति को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए।

प्यार के विषय में : लव लाइफ के लिए यह महीना मिला-जुला रहेगा। थोड़ी परेशानी भी हो सकती है।

करियर के विषय में : इस महीने कुंभ राशि के विद्यार्थियों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें इससे आपकी सेहत निखरेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस महीने तारें आपको असाधारण शक्ति देंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह का योग है। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। कोई भी फ़ैसला करने से पहले अच्छाईयों और कमियों पर सावधानी से ग़ौर फरमाएँ।आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। महीने के आखिरी सप्ताह में सैर-सपाटे पर जा सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ कोई समस्या हो तो उसकी बात जरूर सुनें और सुलझाएं।

करियर के विषय में : इस माह आमदनी में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसलिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

आपने मासिक राशिफल फरवरी 2021 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को मासिक राशिफल फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘मासिक राशिफल फरवरी 2021’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मनसा देवी के दर्शन करने से पूरी हो जाती है हर कामना, हरिद्वार की पहाड़ियों पर स्थित ये मंदिर

Back to top button