अध्यात्म

सपने में सांप देखना शुभ होता है या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जाने इसका आपके जीवन पर प्रभाव

सोते समय सपने आना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। नींद में हमे कई अलग अलग तरह के सपने आते हैं। कई बार हम इन सपनों को देख उसके बारे में भूल जाते हैं। लेकिन स्वप्न शास्त्र की माने तो हर सपने का एक अर्थ होता है। यह सपना आपको भविष्य में होने वाली घटनाओं के प्रति आगाह करता है। ऐसे में आज हम आपको सपने में सांप को देखने का मतलब समझाने जा रहे हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों की माने तो सांप सपने में तभी दिखाई देता है जब लाइफ में राहु की आहट होने वाली होती है। इसका मतलब है कि ये राहु आपको आपके कर्मों का फल देने वाला है। अब यह फल किसी के लिए शुभ हो सकता है तो किसी के लिए इसका परिणाम अशुभ भी हो सकता है।

सांप का डसना: यदि आपको सपने में सांप डंस दें या काट लें तो ये अच्छा संकेत नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका मतलब है कि निकट भविष्य में आप किसी बड़ी विपदा का सामना कर सकते हैं। ऐसा सपना आने पर आप खुद को आने वाली बड़ी परेशानी के लिए तैयार कर लें।

मरा हुआ सांप देखना: सपने में मरे हुए सांप को देखना अच्छा माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके जीवन में जितनी भी परेशनियां हैं वह अब दूर होने वाली है। आपकी लाइफ की सभी दिक्कतें अब समाप्त हो जाएगी।

सांप का पीछा करना: यदि आप सपने में सांप आपका पीछा करता हुआ दिख जाए तो ये शुभ संकेत नहीं होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कोई बड़ी परेशानी दस्तक दे सकती है।

उड़ता हुआ सांप देखना: सपने में उड़ता हुआ सांप देखना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। इसका मतलब है कि आपको जल्द ही पैसों की हानि होने वाली है। ये आपके आर्थिक नुकसान का संकेत हैं। ऐसा सपना आने पर आपको पैसों का सही इस्तेमाल करना चाहिए।

सफेद रंग का सांप दिखना: सपने में सफेद रंग का सांप दिखना बेहद शुभ होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक इसका मतलब है कि आपको धन लाभ होने वाला है। नौकरी में तरक्की और बिजनेस में लाभ होगा।

सांप और नेवले की फाइट: सपने में सांप नेवले को आपस में लड़ता देखना शुभ संकेत नहीं होता है। इसका मतलब है कि आप बेवजह किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

सांप के दांत दिखना: सपने में सांप के दांत का दिखना इस बात का संकेत है कि आपका कोई करीबी दोस्त या फिर रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है।

Back to top button