राशिफल

27 जनवरी शुक्र बदल रहे हैं अपनी राशि, जानिए किन राशि वालों को उठाना पड़ेगा कष्ट, किसको होगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी राशि में परिवर्तन करते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की चाल ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 27 जनवरी 2021, बुधवार को शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। यह इस दिन मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह की राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों के लिए यह परिवर्तन शुभ रहेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं शुक्र का मकर राशि में प्रवेश किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभदायक सिद्ध होगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई-बंधुओं से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति होगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन धन लाभ करा सकता है। सभी प्रकार के संकटों से छुटकारा प्राप्त होगा। भोग-विलास की सामग्री की प्राप्ति हो सकती है। संबंधों से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह का योग बन रहा है। जीवनसाथी की सहायता से आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन लाभ दिला सकता है। संतान की तरफ से आपको फायदा मिलने की संभावना नजर आ रही है। धन की प्राप्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन आर्थिक लाभ के अवसर दिला सकता है। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। संपत्ति की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। वाहन सुख मिल सकता है। सगे-संबंधियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता से लाभ मिल सकता है। आपका मन काफी हर्षित रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से लाभ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। कार्यालय में अधिनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। भूमि, भवन का सुख मिलने के योग नजर आ रहे हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी।

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन धन लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। संतान की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्त्री सुख मिल सकता है। घरेलू कीमती चीजों की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायक सिद्ध होगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह पक्का हो सकता है। घर में संतान का जन्म होने के योग नजर आ रहे हैं। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी महिला मित्र के सहयोग से आपको किसी काम में लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपका मन हर्षित रहेगा। आप अपने मनपसंद जगह की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। आर्थिक उन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। जीवनसाथी से लाभ मिल सकता है। अचल संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। कर्म क्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर सफलता दायक रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। व्यापार में भारी मुनाफा मिल सकता है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शारीरिक कष्ट उत्पन्न कर सकता है। आप मानसिक रूप से काफी चिंतित नजर आएंगे। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। इधर-उधर के कामों में फिजूलखर्ची हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। किसी स्त्री जाति से कष्ट मिलने के योग नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर आपको काफी सतर्क रहना होगा।

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन अशुभ रहेगा। मान-प्रतिष्ठा को हानि पहुंच सकती है। अधिक मेहनत करने के बावजूद भी उचित फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। स्त्री जाति की वजह से आपको अपमानित होना पड़ सकता है। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहना होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है।

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कठिन रहेगा। शत्रुता में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। साझेदारी में आप कोई भी काम शुरु ना करें अन्यथा हानि हो सकती है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका बढ़ रही है। आपका मन काफी परेशान रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

Back to top button