राशिफल

मकर राशि में सूर्य-शनि की युति, 4 राशियों पर रहेगा शुभ असर,बाकियों को इन मामलों में होगी दिक्कत

ग्रह नक्षत्रों की स्थिति समय के साथ बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि सभी ग्रहों में सबसे प्रधान ग्रह सूर्य को कहा जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्य इस समय के दौरान मकर राशि में है जिसमें पहले से शनि विराजमान है।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक 12 फरवरी तक सूर्य और शनि की कि यह युति मकर राशि में ही रहने वाली है। इसके अलावा सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले बृहस्पति भी मकर राशि में हैं। मकर राशि में सूर्य, शनि और बृहस्पति तीनों एक साथ आ जाने की वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों पर शुभ असर रहेगा और किसको अशुभ फल की प्राप्ति होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में….

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों को इसका उत्तम नतीजा मिलने वाला है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है। कारोबार में विस्तार होगा। धन के मामले में आपकी स्थिति काफी बेहतर नजर आ रही है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। बच्चों की तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है।

कर्क राशि वाले लोगों के ऊपर बहुत ही बढ़िया प्रभाव नजर आ रहा है। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप अपने कार्य को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलेगी। संतान पक्ष से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शानदार प्रभाव देखने को मिलेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में मित्रों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां आएंगी। ऑफिस में बड़े अधिकारी आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। बिजनेस में भारी मुनाफा मिल सकता है। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए यह बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी खरीदने के अवसर प्राप्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक परेशानियां खत्म होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। हाथ में कई तरह के अच्छे मौके आएंगे। जमीन जायजाद से जुड़े हुए विवाद का हल निकल सकता है। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलेगा।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा अशुभ प्रभाव

मिथुन राशि वाले लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। आमदनी में कमी आएगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। अचानक कोई दुखद समाचार मिलने की वजह से आपका मन काफी हताश रहेगा। जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा।

तुला राशि वाले लोगों को धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से कहासुनी हो सकती है। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। किसी महिला से कष्ट मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने सभी कार्य समय पर निपटाने की कोशिश कीजिए। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। आमदनी से अधिक खर्चे रहेंगे, जिसकी वजह से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। किसी प्रिय मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आप गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए।

कुंभ राशि वाले लोगों को व्यापार में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको घाटा होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा नरम-गरम रहेगा। दोस्तों की सहायता मिल सकती है। लवमेट्स एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगा मिलाजुला प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जिंदगी का कोई भी फैसला लेते समय आप सोच-विचार जरूर करें। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे। कारोबार में आ रही समस्या दूर हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक माहौल पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। भाई-बहनों के साथ कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। किसी काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी। पिता की सेहत को लेकर कुछ बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। आप अगर कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार में कोई भी बदलाव ना करें अन्यथा घाटा हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। तरक्की के मार्ग प्राप्त होंगे। किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति आ सकती है।

मीन राशि वाले लोगों के जीवन में कई फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। आपको अपने व्यवहार पर काबू रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें।

Back to top button