बॉलीवुड

21 साल की उम्र में ही धनुष ने कर ली थी रजनीकांत की बेटी से शादी, बेहद दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

अभिनेता धनुष साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद हैं और इन्होंने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से साल 2004 में शादी की थी। धनुष और ऐश्वर्या ने लव मैरिज की थी और इन दोनों की प्यार की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। कहा जाता है कि धनुष की मुलाकात ऐश्वर्या से एक फंक्शन के दौरान हुई थी। उस दौरान इन्होंने एक दूसरे को केवल हाय-हैलो ही कहा था। लेकिन पहली नजर में ऐश्वर्या को धनुष काफी पसंद आ गए थे। जिसके कारण अगले दिन ऐश्वर्या ने धनुष को बुके भेजा था और इस तरह से इनकी प्यार की कहानी शुरू हुई थी।

अपनी लव स्टोरी के बारे में वेंकटेश प्रभु कस्तूरी राजा यानी धनुष ने एक इंटरव्यू में बताया था कि काढाल कोंडे फिल्म देखने के लिए वो अपने परिवार के साथ सिनेमा हॉल गए थे। वहां पर ऐश्वर्या भी आ रखी थी। ऐश्वर्या से वो पहली बार ही मिले थे। उस दौरान हमारे बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई थी। वहीं ऐश्वर्या ने इस मुलाकात के अगले ही दिन मुझे एक बुके भेजा था और कहा था, गुड वर्क। वहीं ऐश्वर्या धनुष की बहन की दोस्त भी थी। इसलिए इन दोनों की मुलाकात ओर होने लगी। धीरे-धीरे ये दोनों दोस्त भी बन गए और बाद में इन्होंने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लेकिन इस बात की खबर किसी को भी नहीं थी।

धनुष एक अभिनेता के तौर पर अपना नाम बनाने में लगे हुए थे। जबकि दूसरी ओर ऐश्वर्या फिल्म डायरेक्ट किया करती थी। ये दोनों हमेशा ही खबरों में बनें रहते थे। इन्होंने अपने रिश्ते को कभी भी कबूला नहीं था। लेकिन इनके अफेयर की चर्चा मीडिया में खूब होने लगी। इन खबरों से दोनों के परिवार वाले खुश नहीं थे। जिसके कारण इन दोनों के परिवार वालों ने इनकी शादी करवाने का फैसला किया और इन्होंने भी शादी के लिए हां कर दी। जिसके बाद रजनीकांत के घर पर धूमधाम से 18 नवंबर 2004 को इनकी शादी हुई।

ये शादी तमिल रिवाज के अनुसार हुई थी। जिस वक्त धनुष ने शादी की थी उस समय इनकी उम्र सिर्फ 21 साल की थी। जबकि ऐश्वर्या की उम्र 23 साल थी। आज धनुष-ऐश्वर्या की शादी को 16 साल हो चुके हैं और इनके दो बच्चे हैं। जिनका नाम यात्रा राजा और लिंगा राजा है। ये दोनों अपनी शादी से बेहद ही खुश हैं। आज धनुष एक फेमस एक्टर बन गए हैं। जबकि ऐश्वर्या भी बतौर डायरेक्ट कई सारी हिट फिल्में बना चुकी हैं।

बनना चाहते थे शेफ

धनुष के पिता कस्तूरी राजा डायरेक्टर हैं। वहीं काफी कम लोग जानते हैं कि फिल्मों में आने से पहले धनुष शेफ बनना चाहते थे, लेकिन पिता के कहने पर उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया। साल 2002 में इनकी पहली फिल्म आई थी जिसका नाम ‘थुल्लुवाधो इलामाई’ था। जबकि धनुष ने हिंदी फिल्मों में साल 2013 डेब्यू किया था और इनकी फिल्म का नाम ‘रांझणा’ था। वहीं धनुष की अगली हिंदी भी जल्द आनी वाली है। जिसका नाम ‘अतरंगी रे’ है। इस फिल्म में इनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।

हिंदी और तमिल फिल्मों के अलावा धनुष ने हॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर रखा है। हाल ही में इन्हें एक ओर हॉलीवुड फिल्म ऑफर हुई है। जिसकी शूटिंग ये जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

Back to top button