राशिफल

ग्रह-नक्षत्र बना रहे दो योग, इन राशियों की मेहनत लाएगी रंग, वहीं ये लोग जुबान पर लगाएं लगाम

ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल आकाश मंडल में कई योगों का निर्माण करती है, जिसका सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की चाल ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु इनकी चाल ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है

ज्योतिष गणना के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल से सिद्ध योग के बाद साध्य योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी और किनको विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं किन राशि वालों को मिलेगा शुभ फल

सिंह राशि वाले लोगों के सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस शुभ योग का बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। बिजनेस में लगाए गए पैसे का अच्छा फायदा मिल सकता है। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप कोई साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का समय लाभदायक रहेगा। आप भविष्य के लिए धन एकत्रित करने में सफल रहेंगे।

तुला राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिल सकता है। शुभ योग की वजह से आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दूसरों के प्रति आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। आपका मन हर्षित होगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। कारोबार में धन लाभ प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। खास लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में तरक्की हासिल होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने किसी रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य की सराहना करेंगे। आप अपने अधूरे कार्य पूरे कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। सफलता के नए मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का समय अति उत्तम रहेगा। कैरियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।

मीन राशि वाले लोगों का मनोबल किसी जरूरी काम में सफलता दिला सकता है। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। कार्यालय में आपका मन बेहद खुश रहने वाला है। कैरियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। मनोरंजक कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। बच्चों से आपको खुशी मिलेगी। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों के दिमाग में काम के सिलसिले में कई विचार उत्पन्न हो सकते हैं परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि कोई भी काम जल्दीबाजी में शुरू मत कीजिए अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। अचानक दु:खद समाचार मिलने की वजह से आपका मन थोड़ा निराश हो सकता है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि वाले लोगों के जीवन में कई प्रकार के बदलाव देखने को मिलेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। आप अपना पूरा ध्यान लक्ष्य की तरफ बनाए रखें। आप अनजान लोगों की बातों में ना आएं। कारोबार में मिलाजुला फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने मन की बात शेयर करेंगे, जिससे आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप लापरवाही ना करें। खानपान की आदतों में सुधार करना होगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को कामकाज के मामले में स्थिति बेहतर नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। फिजूलखर्ची पर थोड़ा लगाम रखना होगा। माता-पिता के साथ आप खुशी के पल व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार को बढ़ाने में आप अधिक मेहनत करेंगे, जिसका आपको सकारात्मक रिजल्ट मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से जान पहचान हो सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों के जीवन में कठिनाइयां उत्पन्न होने की संभावना है। कोई लाभदायक मौका हाथ में आते-आते निकल सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। संतान पक्ष से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। पारिवारिक जीवन सुख-शांति पूर्वक बना रहेगा। ऑफिस में आप कोई अधूरा काम पूरा कर सकते हैं। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बिजनेस संबंधित नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या राशि वाले लोगों को वित्तीय संबंधित मामलों में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है क्योंकि धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। बिजनेस में आप किसी नई योजना पर सोच-विचार करेंगे। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। किसी जरूरी काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ेगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है, इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। बच्चों की तरफ से परेशानी खड़ी होने की संभावना है।

धनु राशि वाले लोगों को कई कठिनाइयों से गुजरना पड़ सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को हानि होने की संभावना है। सामाजिक या धार्मिक कार्य में हाथ बंटाने से आपको खुशी प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तो में बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। बड़े बुजुर्गों को अपनी सेहत का ख्याल रखना होगा। विद्यार्थियों का समय सामान्य रहेगा। आपको अपनी मेहनत जारी रखनी चाहिए। आर्थिक मामलों में कोई भी बड़ा फैसला लेते समय सावधान रहें।

मकर राशि वाले लोगों को बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका समय मिलाजुला रहेगा। किसी से भी बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है, इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों के लिए समय सामान्य रहने वाला है। आप अपनी योजनाओं के अनुसार अपने कार्य पूरे करें, इससे आपको अधिक फायदा मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

Back to top button
?>