राशिफल

22 जनवरी को होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, जानिए 12 राशियों में किसको मिलने वाला है शुभ फल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आकाशमंडल में सभी ग्रह समय के साथ-साथ अपनी स्थिति में परिवर्तन करते रहते हैं जिसकी वजह से सभी राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार शनि ग्रह की चाल बहुत ही धीमी मानी गई है। शनि ढाई साल बाद अपनी राशि बदलता है। आपको बता दें कि इस वर्ष शनि देव अपनी स्वराशि मकर में ही रहेंगे लेकिन 22 जनवरी को शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। यह इस दिन श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिष गणना के अनुसार शनिदेव के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को शुभ फल मिलेगा और किनको अशुभ फल की प्राप्ति होगी? चलिए जानते हैं इसके बारे में…….

आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को मिलेगा शुभ फल

मेष राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ संबंधों में सुधार आने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की उम्मीद है। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूरे कर सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शानदार रहने वाला है। संतान की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप अपने पार्टनर के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं। विवाह योग्य लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। धन कमाने के जरिए हासिल हो सकते हैं।

तुला राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से प्रॉपर्टी के क्षेत्र में लाभ मिलने की उम्मीद है। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। आपके महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आपकी जिंदगी में खुशियां ही खुशियां आने वाली हैं। अचानक धन लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा।

धनु राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। भाग्य के बलबूते आपको कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। श्रवण नक्षत्र में शनि के आने से आपके जीवन में अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आपकी योजनाएं पूर्ण होगी। आपकी अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। हर क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े हुए कामों में तेजी आएगी। पिता के सहयोग से किसी काम में लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से बेहद खास रहने वाला है। दांपत्य जीवन से जुड़ी हुई समस्याओं का हल निकल सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। आप लोग एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रॉपर्टी से संबंधित कामों में आपको भारी मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन उत्तम रहेगा।

मीन राशि वाले लोग शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से भाग्यशाली रहने वाले हैं। आपको शनि से सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। कुल मिलाकर आपका समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा। आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति कर पाएंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से मानसिक तनाव से गुजरना पड़ेगा। भाई-बहनों के साथ बेहतर संबंध बनाकर चलें। आपके निजी जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। बेहतर यही होगा कि आप अपनी परेशानियों को बैठकर शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।

मिथुन राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से जिंदगी में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ कामों में सफलता नहीं मिल पाएगी, जिसकी वजह से मानसिक रूप से आप तनाव महसूस करेंगे। आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी पुरानी बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आर्थिक मामलों में संभलकर रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। दांपत्य जीवन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को बेहतर नतीजे मिलने की उम्मीद है। व्यापार में आपको सफलता हासिल होगी। गाड़ी चलाते समय आपको सावधान रहना होगा।

सिंह राशि वाले लोगों को शनि के नक्षत्र परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य को लेकर बहुत-बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यालय में कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

Back to top button