विशेष

कुंभकर्ण की तरह महीनों तक सोते रहते हैं इस गांव के लोग, वजह जान हो जाएंगे आप हैरान

लंकापति रावण के भाई कुंभकर्ण 6 महीने सोते थे और 6 महीने जागा करते थे। रामायण में कुंभकर्ण का उल्लेख करते हुए लिखा गया है कि इन्हें उठाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती थी और इन्हें जागने में कई दिन लग जाते थे। जागने के बाद ये 6 महीने तक सोते नहीं थे। वहीं जैसे ही 6 महीने पूरे हो जाते थे। तो ये फिर से नींद में चले जाते थे। दुनिया में अभी भी कुंभकर्ण जैसे लोग मौजूद हैं। जो कि अधिकतर समय सोया ही करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर रहने वाले लोग महीनों तक सोते रहते हैं। जी हां, आपने एकदम सही पढ़ा। इस गांव में रहने वाला व्यक्ति एक बार सो जाए, तो महीनों तक उठने का नाम नहीं लेता है। ये गांव कजाकिस्तान देश में स्थित है।

कजाकिस्तान देश के कलाची नामक गांव में कई सारे लोग रहते हैं और ये सभी लोग कई महीनों तक केवल सोते ही रहते हैं। इस वजह से इस गांव का नाम स्लीपी हॉलो भी रखा गया है। इस गांव में जो भी व्यक्ति आता है उसे यहां पर लोग सोते हुए ही मिलते हैं। खबर के अनुसार इस गांव में लगभग 600 लोग रहते हैं। इनमें से लगभग सभी लोग सोते रहते हैं। इतना ही नहीं सोने के बाद इन लोगों को कुछ भी याद नहीं रहता है।

गांव के ज्यादातर लोगों को सोने की बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है। वहीं जब ये सोकर उठते हैं, तो इन्हें कुछ भी याद नहीं रहता है। दूसरे लोगों के बताने पर ही इन लोगों को बातें याद आती हैं। जब कोई नींद से जागता है, तो उसे सब बताना पड़ता है कि उसका नाम क्या है और वो क्या करता है। जिसके बाद ही उसे सब याद आता है। इन लोगों को नींद इस कदर आती है कि ये लोग कोई भी काम करते हुए एकदम से सो जाते हैं। नींद की अजीबोगरीब बीमारी से ग्रस्त यहां ये लोग चलते, खाते, नहाते किसी भी वक्त सो जाते हैं और एक बार सोने के बाद इनका उठना नामुमकिन हो जाता है।

स्लीपी हॉलो में रहने वाले लोगों पर कई तरह के शोध भी किए गए हैं। जिसके जरिए इनके अधिक सोने का पता लगाने की कोशिश की गई है। अभी तक जो शोध इस गांव में हुआ है। उसमें इन लोगों के लगातार सोते की वजह यूरेनियम गैस को बताया गया है। यूरेनियम नामक गैस काफी घातक होती है और इस गैस के कारण ही इस गांव के लोग महीनों तक सोते रहते हैं।

वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया की इस गांव के लोग जिस पानी को पीते हैं, उसमें गैस मिली हुई है। जिसके कारण इन्हें इतनी नींद आती है। यूरेनियम की जहरीली गैस की वजह से इस गांव का पानी भी काफी दूषित हो गया है। वैज्ञानिकों ने अपनी स्टडी में पाया कि यहां के पानी में कार्बन मोनो ऑक्साइड गैस (Carbon Monoxide Gas) है, जिसकी वजह से यहां के लोग महीनों तक सोते रहते हैं।

Back to top button