दिलचस्प

पैसों के मामले में बेहद लकी होती हैं शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां, जानें इनकी अन्य खूबियाँ

हिंदू रीति रिवाजों में शुक्रवार को देवी लक्ष्मी का दिन माना जाता है। ऐसे में इस दिन जन्मी लड़कियों को भी मां लक्ष्मी का ही एक रूप कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को जन्मीं लड़कियां बेहद खास होती है, क्योंकि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।

कहा जाता है कि इस दिन जन्मीं लड़कियां कई गुणों की मालकिन होने के साथ साथ किस्मत की धनी भी होती हैं। ऐसे में अगर आपका जन्म या आपके किसी करीबी का जन्म शुक्रवार को हुआ हो तो आज हम आपको उनके बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। आइये जानते हैं, शुक्रवार को जन्मीं लड़कियों के बारे में कुछ दिलचस्प बातें…

दिखने में आकर्षक

शुक्रवार को जन्म लेने वाली लड़कियां दिखने में काफी खूबसूरत और आकर्षक होती हैं। इनकी बड़ी बड़ी आंखें और साफ रंग किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है। इतना ही नहीं इस दिन जन्म लेने वाली अधिकतर लड़कियों के बाल घुंघराले होते हैं, जो इनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं।

कला प्रेमी

ये लड़कियां खूबसूरत होने के साथ साथ कला प्रेमी भी होती हैं। जी हां, इन्हें संगीत, लेखन, पेंटिंग, कुकिंग और फैशन जैसी चीजों में काफी रूचि होती है। लिहाजा ये अपनी जिंदगी में नई नई चीजें एक्सप्लोर करती रहती हैं।

केयरिंग

शुक्रवार को जन्मी लड़कियां हर हाल में अपने दोस्तों और परिवार वालों का साथ देती हैं। लिहाजा ये बहुत ही ज्यादा केयरिंग नेचर की होती हैं और मुसीबत चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो ये हमेशा उसका सामना करने के लिए तैयार रहती हैं।

पैसों के मामले में होती हैं लक्की

इन लड़कियों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा होती है, इसलिए इन्हें जीवन में कभी धन दौलत की कमी का सामना करना नहीं पड़ता है। इन्हें कम मेहनत में ही सफलता मिल जाती है और ये आर्थिक रूप से बेहद मजबूत होती हैं।

खुशमिजाज व मिलनसार

ये लड़कियां धन दौलत के मामले में तो अमीर होती ही हैं, साथ ही स्वभाव से भी ये बेहद खुशमिजाज और मिलनसार होती हैं। इनके इसी स्वभाव की वजह से हर कोई इनका दोस्त बनना पसंद करता है। लिहाजा इनकी फ्रेंड लिस्ट काफी लंबी होती है।

ईर्ष्यालु

ये स्वभाव से अच्छी जरूर होती हैं, मगर ये सामने वाले से बहुत जल्दी जलन महसूस करती हैं। दरअसल अगर इनका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य इनसे आगे बढ़ जाता है तो इन्हें जलन महसूस होने लगती है।

बातों से इंप्रेस करने वाली

इन लड़कियों को बातों से सामने वाले को इंप्रेस करना बहुत ही अच्छे तरीके से आता है। ये अपने बात करने के अलग अंदाज से हर किसी को इंप्रेस कर लेती हैं।

फैशनिस्ता

शुक्रवार को जन्मी लड़कियों को नए फैशन के हिसाब से सजना संवरना काफी पसंद होता है और ये इसी के अनुसार अपने लिए चीजें खरीदती हैं। लिहाजा ये अपनी जिंदगी के हर मोमेंट को एन्जॉय करती हैं।

सेहत

इस दिन पैदा हुई लड़कियां सर्दी के मौसम में बहुत जल्दी खांसी,  जुखाम और बुखार की चपेट में आ जती हैं। ऐसे में इन्हें अपने सेहत के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत होती है। यही नहीं बढ़ती उम्र के साथ इन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं।

Back to top button