राशिफल

मकर संक्रांति पर बनेगा चतुर्ग्रही योग, किस राशि के लिए रहेगा शुभ, जानिए अपनी राशियों की स्थिति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति की वजह से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जिंदगी में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 जनवरी मकर संक्रांति पर मकर राशि में बुध, गुरु और शनि के साथ युति करेंगे और इस दिन सूर्य भगवान भी मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं, जिसकी वजह से चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। आखिर आपकी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में…….

आइए जानते हैं चतुर्ग्रही योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

मेष राशि वाले पुरुषों और विद्यार्थियों को चतुर्ग्रही योग का बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। आपको अपने क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। कठिन चुनौतियों का आप डटकर सामना करेंगे। व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। रुकी हुई योजना प्रगति पर आ सकती है। कैरियर में उन्नति के मार्ग हासिल होंगे। घरेलू सुख-साधन में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की संभावना है। विदेश में काम कर रहे लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सिंह राशि वाले लोगों को चतुर्ग्रही योग का अच्छा फल मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आने के संकेत नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र में जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि वाले लोगों को चतुर्ग्रही योग का अति उत्तम फल मिलने वाला है। किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके द्वारा लिया गया फैसला फायदेमंद साबित होगा। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। कामकाज में आपका पूरा ध्यान रहेगा। सरकारी काम करने वाले लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। करियर में सफलता मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है. बड़े अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। विवाह संबंधित वार्ता सफल हो सकते हैं।

मीन राशि वाले लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग लाभदायक सिद्ध होगा। धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा। जिस काम को आप काफी लंबे समय से करने की कोशिश कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मानसिक चिंता से मुक्ति प्राप्त होगी। नव दंपति के लिए यह योग संतान प्राप्ति के लिए बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग किसी वरदान से कम नहीं है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उत्तम लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। दान-पुण्य में भी आपका खूब मन लगेगा। साहस और पराक्रम के बल पर आप कठिन से कठिन परिस्थितियों का भी आसानी से सामना कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति मिलने के प्रबल योग है।

मिथुन राशि वाले लोगों को कई चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार मिलाजुला चलेगा। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। धन हानि होने की संभावना नजर आ रही है। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कार्यालय में कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं इसलिए गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि वाले लोगों को चतुर्ग्रही योग का मिलाजुला फल मिलेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपने कार्य समय पर पूरे करने होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में कोई भी नया समझौता करने से आपको बचना होगा। इस राशि की महिलाओं को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग काफी कठिन साबित होगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपका मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। व्यापार अच्छा चलेगा परंतु आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें अन्यथा आगे चलकर परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। संतान से संबंधित चिंता अधिक रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों को पारिवारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। आपका मन अशांत रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। किसी काम में अधिक मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे इसलिए आप सतर्क रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए चतुर्ग्रही बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप साहसी और पराक्रमी बनेंगे। आप किसी मामले में निर्णय ले सकते हैं। आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने सोचे हुए काम पूरे कर सकते हैं। महिला वर्ग के लिए नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा करने के इच्छुक लोगों को अवसर मिल सकता है।

धनु राशि वाले लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग सामान्य रहने वाला है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति चिंताशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए चतुर्ग्रही योग कठिन साबित होगा। आपको अत्यधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। खानपान में सुधार करने की आवश्यकता है। अचानक शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। कुछ कामों में आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

Back to top button