राशिफल

मकर संक्रांति पर सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, खुलेगी बंद किस्मत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इस दिन मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ विराजमान होंगे। इस दिन सूर्य, शनि, गुरु, बुध और चंद्रमा मकर राशि में विराजमान रहने वाले हैं, जिसकी वजह से सभी ग्रहों की युति बन रही है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। आखिर किन राशि वालों को फायदा मिलेगा और किन राशि वालों को नुकसान हो सकता है, चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आइए जानते हैं सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से किन राशियों को मिलेगा फायदा

मेष राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें आप कामयाब होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। पिता से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता से प्यार और सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है।

सिंह राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। लाभदायक समझौते हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस प्राप्त होगा।

धनु राशि वाले लोगों को शुभ परिणाम हासिल होंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आर्थिक जीवन में आप लगातार तरक्की हासिल करेंगे। खर्चों में कमी आएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आपकी किस्मत बुलंद रहेगी।

मीन राशि वाले लोगों को सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। चुनौतीपूर्ण स्थिति में आपको धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों को सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, वह अपनी तलाश जारी रखें। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

कर्क राशि वाले लोगों का मानसिक तनाव अधिक रहेगा। शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना है। विवाह संबंधित कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। साझेदारी में अगर आप कोई काम शुरू कर रहे हैं तो आपको सावधान रहने की आवश्यकता है क्योंकि घाटा होने की आशंका बन रही है।

कन्या राशि वाले लोगों को मध्यम फल की प्राप्ति होगी। अचानक आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप काफी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। संतान की सेहत को लेकर मानसिक तनाव बढ़ेगा। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि वाले लोगों की सुख-सुविधाओं में कमी आने की संभावना है। माता की सेहत खराब हो सकती है, इसलिए आप उनके स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। प्रॉपर्टी के कामों में लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना करें।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। सूर्य की राशि परिवर्तन की वजह से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। व्यापार में शुभ लाभ की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों को धन संबंधित मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। आप बेकार की गतिविधियों में ना पड़ें। कानूनी मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। परिवार की चिंता लगी रहेगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

Back to top button
?>