राशिफल

इन पांच राशि वालों को मां संतोषी की कृपा से मिलेगी सफलता की राह, मिलेंगीं खास उपलब्धियां

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति लगातार बदलती रहती है, जिसकी वजह से मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद नतीजे मिलते हैं परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं, जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति शुभ संकेत दे रहे हैं। इन राशि वालों को मां संतोषी के आशीर्वाद से सफलता के मार्ग हासिल होंगे और कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की संभावना नजर आ रही है। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? चलिए जानते हैं इनके बारे में।

आइए जानते हैं किन राशियों पर रहेगी मां संतोषी की कृपा

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको निजी जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। कामकाज में मन लगेगा। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय बहुत ही उत्तम रहेगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अपने सभी काम में काफी मजा आने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार में लाभ मिलने की स्थिति बन रही है।

सिंह राशि वाले लोगों को कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। मां संतोषी की कृपा से आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपनी योजनाओं को पूरा करेंगे। माता की सेहत में सुधार आएगा। पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में बैठने का मौका मिल सकता है। आपका मन पढ़ाई में लगेगा।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मजबूत रहेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य आपका साथ देगा। अच्छी किस्मत की वजह से धन प्राप्ति के मार्ग हासिल हो सकते हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

मकर राशि वाले लोगों को अपने कामकाज में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से निभाने वाले हैं। प्रेम जीवन में आपको सुखद नतीजे हासिल होंगे। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विवाह योग्य लोगों को शादी का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों को भाग्य के सहारे कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। मां संतोषी की कृपा से कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। शादीशुदा जीवन में चल रहा तनाव खत्म होगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। शीघ्र ही आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत पक्की है।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। कामकाज में रुकावट उत्पन्न हो सकती है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित नजर आएंगे। खर्चों में एकदम से बढ़ोतरी हो सकती है। इनकम के मुकाबले पैसा अधिक खर्च होगा, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपको अपने कामकाज के सिलसिले में किसी से भी उम्मीद रखने से बचना होगा। आप अपने काम खुद पूरे कीजिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।

मिथुन राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। इस राशि के लोग अपने दांपत्य जीवन को लेकर थोड़े चिंतित नजर आएंगे। जीवनसाथी का बदलता व्यवहार आपके मन को काफी दुखी करेगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप खुद को कमजोर महसूस करेंगे। आप अपने विचारों को सकारात्मक रखें। कठिन परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आत्मविश्वास के साथ अगर आप विषम परिस्थितियों का मुकाबला करेंगे तो आप हर परेशानी का समाधान निकाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का समय सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले लोग अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में घाटा होने की संभावना है, इसलिए आप सतर्क रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में समझदारी और ए- दूसरे के प्रति समर्पण की भावना बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहेगा। आप किसी पुरानी बात को लेकर काफी चिंतित रहने वाले हैं। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोग अपने प्रिय के गुस्से का सामना कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के जीवन में कुछ सुधार नजर आ रहा है। आमदनी के अनुसार खर्चे कम रहेंगे, जिससे आप धन का संचय कर सकते हैं। आप अपने भविष्य को लेकर काफी सोच-विचार करेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचार हावी मत होने दीजिए। परिस्थितियों के अनुसार आपको खुद में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है। घरेलू सुख-साधन के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा लेकिन इससे आपको खुशी मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका मुलाकात कर सकते हैं।

धनु राशि वाले लोग अपने व्यापार की परिस्थितियों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। आपको व्यापार में घाटा होने के संकेत मिल रहे हैं। आप अपने भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। बच्चों की तरफ से परेशानी खड़ी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन राशि वाले लोगों का समय उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप मानसिक रूप से खुद को काफी बेचैन महसूस करेंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। शादीशुदा लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आप किसी महिला की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों के लिए समय सामान्य रहेगा।

Back to top button