राशिफल

इस दिन बुध करेंगे मकर राशि में गोचर, इन 6 राशियों की पलटेगी किस्मत, बाकी भी जाने अपना हाल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय के साथ-साथ ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा कहना है कि कभी भी कोई ग्रह अशुभ नहीं होता है बल्कि इससे मिलने वाले फल शुभ-अशुभ माने जाते हैं। आपको बता दें कि बुध देव 5 जनवरी 2021 मंगलवार के दिन धनु राशि में प्रवेश करेंगे और यह इस राशि में 25 जनवरी 2021 तक विराजमान रहेंगे। आखिर बुध का राशि परिवर्तन आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा? चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आइए जानते हैं बुध का राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर बुध का गोचर शुभ प्रभाव डालेगा। कार्यक्षेत्र में आपको लगातार सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली लोगों के साथ जान पहचान बढ़ सकती है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप अपने साहस और पराक्रम के बलबूते विषम परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए चल रहे वाद-विवाद खत्म होंगे।

वृषभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर अच्छा साबित होगा। आपके भाग्य में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आप लगातार सफलता हासिल करेंगे। विदेश में काम कर रहे लोगों को लाभ मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किस्मत के सहारे आपको अपने कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त होगा।

कन्या राशि वाले लोगों को बुध के गोचर की वजह से अच्छा फायदा मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपका प्रेम विवाह होने की संभावना है। कई क्षेत्रों से लाभ मिल सकता है। परिवार के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। भाई-बहनों से चल रहे मतभेद दूर होंगे।

तुला राशि वाले लोगों के सुखों में बढ़ोतरी होगी। वाहन, मकान की खरीदारी कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। कार्यालय में आपका दबदबा बना रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों को बुध का गोचर पराक्रमी बनाएगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपनी मेहनत के बलबूते सभी कार्य सफल करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का समय सुखद रहेगा।

मीन राशि वाले लोगों के ऊपर बुध ग्रह का गोचर अच्छा प्रभाव डालेगा। कामयाबियों का सिलसिला आगे बढ़ेगा। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपके अधूरे सपने पूरे होंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। व्यापार में धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मिथुन राशि वाले लोगों के ऊपर मिलाजुला प्रभाव रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्य क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। सरकारी कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े हुए मामलों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी काम में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेंगे। आप माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता कम होगी।

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर बुध का गोचर स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगा इसलिए आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। अचानक काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों पर अधिक धन खर्च हो सकता है।

धनु राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। आपका उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। मानसिक तनाव थोड़ा अधिक रहेगा, जिसकी वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। विषम परिस्थितियों में आप धैर्य से काम लीजिए।

मकर राशि वाले लोगों का समय ठीक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। सरकारी कामों में थोड़ा संभल कर रहें। संतान से संबंधित चिंता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए बुध का गोचर थोड़ा कठिन रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप फिजूलखर्ची से बचें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। मकान अथवा वाहन खरीदने का सपना पूरा होता हुआ नजर आ रहा है।

Back to top button